Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया दौरे को लेकर कोच लैंगर ने भारत को दी चेतावनी, कहा- आसान समझने की भूल न करें

नई दिल्ली। दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायरस के बीच इन दिनों यूएई की सरजमी पर टी20 क्रिकेट का महाकुंभ आईपीएल जारी है जिसमें विदेशी खिलाड़ियों समेत भारतीय प्लेयर्स भी अपनी बल्लेबाजी और गेंदबाजी से सभी को प्रभावित करते नजर आ रहे हैं। इस लीग के बाद भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीनों प्रारूप में होने वाली द्विपक्षीय सीरीज खेलने जाना है जहां पर बहुप्रतिक्षित बॉर्डर-गावस्कर सीरीज खेली जायेगी। इस दौरान भारतीय टीम के 4 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है जिसका एक मैच डे-नाइट टेस्ट प्रारूप में खेला जायेगा।

वहीं इस सीरीज को लेकर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया काफी उत्साहित है और लगातार तैयारियों में जुटा हुआ है। इस बीच ऑस्ट्रेलियाई टीम के मुख्य कोच जस्टिन लैंगर ने भारतीय टीम को टेस्ट सीरीज के लिये चेतावनी देते हुए कहा है कि वह उनकी टीम को आसान समझने की भूल न करे।

और पढ़ें: KXIP vs RCB: आईपीएल के इतिहास में ऐसा करने वाली पहली टीम बनी पंजाब, दूसरे नंबर पर दिल्ली

उन्होंने साफ किया कि जब भारतीय टीम सीरीज खेलने आयेगी तो उस दौरान ऑस्ट्रेलिया टीम में वह खिलाड़ी उनका सामना करने उतरेंगें जो कि पिछले काफी समय से अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, हालांकि शेफील्ड शील्ड के दौरान अगर किसी खिलाड़ी ने बेहद उम्दा प्रदर्शन किया तो शायद टीम में बदलाव मौका मिल सकता है।

जस्टिन लैंगर ने एपी से बात करते हुए कहा,' पिछले 12 से 18 महीनों में हमारी टीम ने शानदार टेस्ट क्रिकेट खेला है जिसके चलते मौजूदा समय में हम दुनिया की नंबर 1 टीम हैं। इसके पीछे कई कारण हैं, हमारे दिमाग में अभी से तय है कि भारत के खिलाफ पहले टेस्ट मैच की टीम क्या होगी, हालांकि यह देखना मजेदार होगा कि कोई और दावेदारी पेश करता है या नहीं। अगर कोई शेफील्ड शील्ड से बेहद मजबूत दावेदारी पेश करता है तो उसकी अनदेखी नहीं की जा सकती।'

और पढ़ें: MI vs KKR: 7 साल में पहली बार ओपनिंग मैच हारी केकेआर, मुंबई ने 49 रनों से हराया

गौरतलब है कि मुख्य कोच लैंगर के बयान से साफ है कि वह भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में कोई जोखिम नहीं उठाना चाहते हैं और भारत के खिलाफ अनुभवी खिलाड़ियों को उतारना चाहते हैं।

आपको बता दें कि जहां पिछले घरेलू सत्र में ऑस्ट्रेलिया ने सिर्फ 12 खिलाड़ियों को ही आजमाया है तो वहीं भारतीय टीम फरवरी-मार्च में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई टेस्ट सीरीज के बाद पहली बार मैदान पर उतरेगी।

Story first published: Friday, September 25, 2020, 18:34 [IST]
Other articles published on Sep 25, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+