Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

सौरभ और सचिन पर भारी पडे साइमंड्स .. भारत ने शृंखला गंवाई

नागपुर 14 अक्टूबर .वार्ता. सौरभ गांगुली . 86 . और सचिन तेंदुलकर . 72 . की बेहतरीन शुआत भारत को जीत की मंजिल तक नहीं पहुंचा सकी और मेजबान टीम आज यहां आस्ट्रेलिया के खिलाफ छठा एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच 18 रन से हारने के साथ ही शृंखला भी गंवा बैठी 1 सौरभ और सचिन ने पहले विकेट के लिए 25 आेवरों में 140 रन की सोदारी कर भारत के लिए मजबूत बुनियाद तैयार की 1 लेकिन तीसरे विकेट के रूप में सौरभ के आउट होने के साथ ही भारतीय बल्लेबाजी बिखर गई 1 एंड्रयू साइमंड्स . 88 गेंदों पर नाबाद 107 . की शानदार बल्लेबाजी की मदद से आस्ट्रेलिया ने आठ विकेट पर 317 रन बनाए 1 इसके जवाब में भारत 50 आेवरों में सात विकेट पर 299 रन ही बना सका 1 साइमंड्स ने बेहद सधी हुई गेंदबाजी भी की और 10 आेवरों में सिर्फ 39 रन देकर मैन आफ दि मैच खिताब जीत लिया 1 भारत की पारी में बाएं हाथ के स्पिनर ब्रैड हाग ने 49 रन देकर चार विकेट प्राप्त किए

इस जीत के साथ आस्ट्रेलिया ने सात मैचों की शृंृखला में 4..1 की अजेय बढत बना ली 1 शृंखला का पहला मैच बेंगलूर में बारिश की वजह से रद्द कर दिया गया था 1 इसके साथ ही बुधवार को मुंबई में निर्धारित आखिरी मैच बेमानी हो गया है

पार्थिव उप्रेती रामलाल1810जारी . वार्ता

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:06 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+