राहुल द्रविड़ ने कहा था- ये खिलाड़ी एक दिन फील्डिंग में जडेजा को टक्कर देगा
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम में माैजूदा समय रविंद्र जडेजा को सबसे खतरनाक फील्डर माना जाता है। जडेजा द्वारा बाउंड्री से आया थ्रो भी गिल्लियां बिखेरते हुए बल्लेबाज को पवेलियन लाैटा देता है। हालांकि, आने वाले समय में उनके जैसा काैन ऐसा फील्डर होगा, यह देखने वाली बात है। फिलहाल, आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के सीईओ वेंकी मैसूर ने खुलासा किया है कि राहुल द्रविड़ ने का मानना है कि कमलेश नागरकोटी ऐसा खिलाड़ी है जो एक दिन फील्डिंग में जडेजा को टक्कर देगा।

बताया जबरदस्त खिलाड़ी
वेंकी मैसूर ने कहा है कि युवा तेज गेंदबाज कमलेश नागरकोटी से इस बार टीम को काफी उम्मीदें हैं। उनके मुताबिक कमलेश नागरकोटी की तारीफ खुद राहुल द्रविड़ ने की थी, इससे पता चलता है कि वो किस स्तर के खिलाड़ी हैं। वेंकी मैसूर ने कहा " एक खिलाड़ी जिसको एक्शन में देखने के लिए हम काफी उत्सुक हैं वो है कमलेश नागरकोटी। यह एक जबरदस्त खिलाड़ी है और मेरे बेटे जैसा है। जिन लोगों ने उसे गेंदबाजी करते देखा है उन्हें पता है कि वो कितनी तेज रफ्तार से गेंदबाजी करता है। साथ में वो बल्लेबाजी करने में भी सक्षम है।"

द्रविड़ ने की थी तारीफ
इसके अलावा वेंकी ने खुलासा किया कि राहुल द्रविड़ ने भी नागरकोटी की तारीफ की थी और उन्हें भारत के बेहतरीन फील्डर्स में से एक बताया था। उन्होंने कहा था, ''वो जडेजा जैसे प्लेयर को भी फील्डिंग के मामले में टक्कर दे सकते हैं।'' वेंकी के अनुसार, राहुल द्रविड़ जैसे दिग्गज का ये कहना किसी भी प्लेयर के लिए बहुत बड़ी बात है।

2018 अंडर-19 वर्ल्ड कप विनिंग टीम का हिस्सा थे
बता दें कि कमलेश नागरकोटी 2018 में अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम का हिस्सा थे। उन्होंने तब अच्छा प्रदर्शन किया था और अपनी गति के कारण सुर्खियों में आ गए थे। उसी सीजन कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें 2018 की नीलामी में 3.20 करोड़ में खरीद लिया था।हालांकि चोट के कारण वो 2018 और 2019 दोनों आईपीएल सीजन में हिस्सा नहीं ले पाए।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
