MI vs CSK : धोनी ने बताया वो कारण, जिसके चलते लिया गेंदबाजी करने का फैसला
नई दिल्ली। आईपीएल सीजन-13 का आगाज यूएई में हो चुका है। पहला मैच मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर के बीच शुरू हुआ जिसमें सीएसके के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। टाॅस होने के बाद धोनी ने बताया कि आखिर क्यों उन्होंने मुंबई को पहले बल्लेबाजी करने का न्याैता दिया।
धोनी ने कहा, ''देर शाम आपको ओस मिलती है। इसके अलावा अच्छी स्थिति में विकेट लेने के लिए पिच पर पानी लगा होता है, इसलिए यह शुरुआत में टैकल हो जाता है। अपने आप को फिट रखने के लिए समय बिताने के लिए लॉकडाउन के दौरान खुद को स्वतंत्र रखें। मैं अपनी टीम के प्रत्येक सदस्य की सराहना करता हूं। संगरोध में पहले छह दिन बहुत मुश्किल है। लगा कि प्रत्येक व्यक्ति ने उस समय का अच्छी तरह से उपयोग किया है और कोई निराश नहीं है। अभ्यास की सुविधाएं बहुत अच्छी थीं। पहले 14 दिनों के बाद बाहर निकलना अच्छा था। एक सज्जन का खेल होने के नाते आप बदला लेने के बारे में नहीं सोचते (MI के खिलाफ)। आप गलतियों के बारे में सोचते हैं।''
इसके अलावा धोनी ने बताया कि उन्होंने चार विदेशी वाटो, फाफ, सैम और लुंगी को चुना है। बता दें कि दोनों टीमों के बीच आईपीएल के इतिहास में अब तक 30 मैच हुए हैं, जिसमें मुंबई ने 18 तो चेन्नई सिर्फ 12 मैच ही जीत सकी है। ऐसे में साफ है कि यैलो आर्मी पर रोहित की टीम हावी रहती है। हालांकि तीन बार की चैंपियन चेन्नई को सबसे मजबूत माना जाता है, लेकिन मुंबई इंडियंस ऐसी टीम है जो इन्हें टक्कर देने में माद्दा रखती है। चेन्नई के लिए मैच जीता पाना आसान नहीं रहेगा।
मुरली विजय, शेन वॉटसन, फाफ डु प्लेसिस, अंबाती रायडू, केदार जाधव, एमएस धोनी (विकेटकीपर /कप्तान), रवींद्र जडेजा, सैम क्यूरन, दीपक चाहर, पीयूष चावला, लुंगी नगिडी
रोहित शर्मा (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, सौरभ तिवारी, क्रुनाल पांड्या, हार्दिक पांड्या, कीरोन पोलार्ड, जेम्स पैटिनसन, राहुल चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
