दूसरे नंबर के लिए चार टीमों के बीच भिडंत
कोलकाता. 29 नवम्बर. वार्ता. भारतीय क्रिकेट टीम अपने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान का तीन टेस्ट मैचों की मौजूदा सीरीज में पूरी तरह सफाया करके एलजी आईसीसी रैंकिंग में इंगलैंड से दूसरा स्थान टक सकती है
नयी दिल्ली में खेला गया पहला टेस्ट जीतकर इस दिशा में कदम बढा चुकी भारतीय टीम सीरीज को 3..0 से जीतने की स्थिति में 112 अंक हासिल कर लेगी जो उसे रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंचाने के लिए पर्याप्त होगा 1 इंगलैंड फिलहाल 111 अंकों के साथ दूसरे नंबर की टेस्ट टीम बनी हुयी है
लेकिन इस सप्ताह कई और टीमों का प्रदर्शन भी भारत के लिए अहम होगा 1 इंगलैंड भी श्रीलंका के साथ टेस्ट मैच खेलेगा और अगर श्रीलंका उसे सीरीज में बुरी तरह हरा देता है तो वह दूसरे स्थान पर काबिज हो जाएगा 1 लेकिन सीरीज में सामान्य जीत भी इंगलैंड की स्थिति बरकरार रखने के लिए पर्याप्त है
रैंकिंग में तीसरे नंबर की टीम दक्षिण अफ्रीका भी वेस्ट इंडीज के खिलाफ आगामी श्रंृखला में बढिया प्रदर्शन करके इंगलैंड को दूसरे स्थान से बेदखल कर सकता है 1 लेकिन यह सभी आंकलन अन्य टीमों के प्रदर्शन पर भी निर्भर करते हैं 1 दरअसल दूसरे और पांचवे स्थान पर मौजूद टीमों के बीच महज छह अंकों का फासला होने के कारण स्थिति इतनी उली हुयी दिखायी दे रही है
लेकिन आस्ट्रेलिया के लिए इससे परेशान होने क ी कोई जरूरत नहीं है 1 वह दूसरे स्थान पर मौजूद इंगलैंड से 32 अंकों की विशाल बढत बनाकर शीर्ष पर बना हुआ है
प्रेम .प्रेम .1935वार्ता.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications