लाहौर. 09 दिसंबर .वार्ता. पाकिस्तान के बल्लेबाज मोहम्मद यूसुफ ने इंडियन क्रिकेट लीग .आईसीएल. की आयोजक एस्सेल स्पोट्र्स .प्राइवेट. लिमिटेड के खिलाफ 21.5 करोड रूपए हर्जाने की मांग करते हुए यहां सिविल कोर्ट में एक याचिका दायर की है
.द पोस्ट. के अनुसार यूसुफ के वकील तफ्फजुल एच रिजवी ने एस्सेल स्पोट्र्स. पूर्व क्रिकेटर और आईसीएल के एजेंट मोइन खान तथा मुंबई में पंचाट डा. बी पी सर्राफ के खिलाफ याचिका दायर की है
रिजवी की दलील पर जज हसनैन रजा ने प्रतिवादियों को नोटिस जारी किए हैं1 रिजवी ने अपनी दलील में कहा कि यूसुफ ने एस्सेल स्पोट्र्स के साथ एक अनुबंध किया था1 लेकिन बाद में उन्हें यह अहसास हुआ कि आईसीएल में खेलना पाकिस्तान के हित में नहीं होगा1 इसलिए उन्होंने सारी अनुबंध राशि कंपनी को लौटा दी
लेकिन एस्सेल स्पोट्र्स ने इस तथ्य का खुलासा किए बिना ही भारत में यूसुफ के खिलाफ कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी1 साथ ही ऐसा प्रचार किया गया कि यूसुफ ने अनुबंध राशि लेने के बाद लीग में खेलने से मना कर दिया1 जबकि यूसुफ अनुबंध राशि लौटा चुके हैं और उन पर कंपनी का कुछ भी बकाया नहीं है
प्रकाश.सत्यकाम.राणा 1454वार्ता