सानिया..भूपति एक्सप्रेस मिश्रित युगल के फाइनल में पहुंची
मेलबोर्न. 25 जनवरी .वार्ता. भारत के महेश भूपति और सानिया मिर्जा की जोडी ने आज यहां फ्रांस की नताली डेची और इजरायल के एंडी राम की जोडी को सीधे सेटों में हराकर आस्ट्रेलियन आेपन के मिश्रित युगल के फाइनल में प्रवेश कर लिया
सानिया और भूपति की गैर वरीयता प्राप्त जोडी ने नताली और एंडी की आठवीं वरीयता प्राप्त जोडी को 6..4 6..2 से हराकर खिताबी मुकाबले में जगह बनायी1 यह पहला मौका है जब यह जोडी किसी ग्रैंड स्लैम के फाइनल में पहुंची है
मिश्रित युगल के फाइनल में सानिया और भूपति का मुकाबला चीन की सुन तिएनतिन और सर्बिया के नेनाद जिमोनिच की पांचवी वरीयता प्राप्त जोडी से होगा1 इस जोडी ने चीन क ी यान ी और बहामा के मार्क नोल्स की तीसरी वरीयता प्राप्त को 4..6 7..5 10..6 से शिकस्त दी
इस बीच भारत के युवा खिलाडी युकी भांबरी को लडकों के सेमीफाइनल में हार का सामना करना पडा1 आठवीं वरीयता वाले भांबरी को पांचवी वरीयता प्राप्त आस्ट्रेलिया के बनार्ड टामिक ने 6..0 7..5 6..1 से हराकर फाइनल में जगह बनायी
प्रेम पार्थिव वीरेन्द्र1657 जारी वार्ता
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications