मुंबई . 08 जनवरी .वार्ता. अमित सिंह .22 रन पर तीन विकेट. की घातक गेंदबाजी की बदौलत गुजरात रणजी ट्राफी प्लेट के फाइनल में रेलवे के खिलाफ आज यहां जीत की दहलीज पर पहुंच गया
जीत के लिए 150 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात ने चौथे दिन का खेल समाप्त होने तक बिना किसी नुकसान के तीस रन बना लिए थे 1 आेपनर नीलेश मोदी 15 और राजेश तबियार 13 रन बनाक र खेल रहे थे
पहली पारी के आधार पर बीस रह पीछे चल रही रेलवे की टीम ने आज अपनी पारी की शुरूआत कल के स्कोर एक विकेट पर 14 रन से आगे खेलना शुरू किया और दिन के पहले ही आेवर में संजय बागड बिना खाता खोले सिद्धार्थ त्रिवेदी गेंद पर पहले स्लिप में खडे नीरज पटेल को कैच दे बैठे 1 हालांकि बांगड दुर्भाग्यशाली रहे क्योंकि त्रिवेदी ने गेंद को जमीन पर टप्पा खाने के बाद लपका था लेकिन अंपायर जी प्रतापकुमार ने उन्हें आउट दे दिया 1 इसी के साथ रेलवे का स्कोर दो विक ेट के नुकसान पर 23 रन हो गया
कल नाइट वाचमैन के रूप में खेलने आए मुरली कार्तिक ने आउट होने से पहले चार चौके की मदद से 18 रन बनाए 1 अशरफ मकडा ने उन्हें पगबाधा आउट किया
इसके बाद कप्तान पार्थिव पटेल ने अमित सिंह को मोर्चें पर लगाया और उन्होंने महज 11 आेवर में तीन मेडन रखते हुए तीन खिलाडियों को पवेलियन का रास्ता दिखाया 1 अमित ने संजीत सान्याल .18. महेश रावत .00. और के शर्मा .07. को जल्दी जल्दी आउट कर रेलवे का स्कोर छह विकेट पर 79 रन कर दिया
इसके बाद पहली पारी के शतकधारी हर्षद रावेल और राजा अली ने सातवें विकेट के लिए 58 रन की सोदारी कर टीम को कुछ सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया 1 रावेल ने चार चौके की मदद से 45 रन बनाए जबकि अली ने पांच चौके की मदद से 46 रन बनाए
लेकिन इनदोनों बल्लेबाजों के आउट होते ही रेलवे की पारी जल्दी ही सिमट गई और वह 169 रन पर ढेर हो गई 1 इस तरह पहली पारी में बीस रन की बढत के कारण गुजरात को 150 रन का लक्ष्य मिला
सत्यकाम राज लखमी2008वार्ता