पंचकुला 02 दिसंबर . वार्ता . तौफीक उमर के नाबाद अर्द्धशतक की मदद से दिल्ली जेट्स ने हैदराबाद हीरोज को इंडियन क्रिकेट लीग 20..20 चैम्पियनशिप के तीसरे मैच में आज यहां पांच विकेट से हरा दिया 1 हैदराबाद हीरोज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 आेवरों में पांच विकेट पर 141 रन बनाए 1 इसके जवाब में दिल्ली जेट्स ने 17.4 आेवरों में पांच विकेट पर 143 रन बना लिए 1 तौफीक ने 41 गेंदों पर एक छक्का और छह चौकों के साथ नाबाद 52 रन बनाए 1 उन्होंने अब्बास अली के साथ तीसरे विकेट के लिए 78 रनों की सोदारी की 1 अब्बास ने 31 गेंदों पर छह चौकों के साथ 43 रन बनाए 1 हैदराबाद हीरोज के सबसे कामयाब गेंदबाज अब्दुल रज्जाक रहे जिन्होंने दो विकेट लिए 1 इंदर शेखर रेड्डी ने किफायती गेंदबाजी करते हुए चार आेवरों में सिर्फ 22 रन दिए 1 पराजित टीम की तरफ से निकी बोए ने रन आउट होने से पहले 45 रन बनाए 1 पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इंजमाम उल हक ने 34 रन स्कोर किए 1 दिल्ली जेट्स की आेर से तदूरी सुधीन्द्र और अली मुर्तजा ने दो .. दो खिलाडियों को आउट किया 1 पार्थिव उप्रेती लखमी172
वार्ता