न्यू साउथ वेल्स फ़ाइनल में
ये मुक़ाबला दो ऑस्ट्रेलियाई टीमों के बीच ही था जिसमें बाजी मारी न्यू साउथ वेल्स ने.
शानदार बल्लेबाज़ी के बूते बड़ा स्कोर खड़ा कर साउथ वेल्स ने विक्टोरिया बुश रेंजर्स को सस्ते में लपेट दिया और चैम्पियंस लीग क्रिकेट टूर्नामेंट के फ़ाइनल में जगह बना ली.
फ़ाइनल में साउथ वेल्स का मुक़ाबला गुरुवार को त्रिनिदाद एंड टोबैगो और केप कोबराज के बीच खेले जाने वाले दूसरे सेमीफ़ाइनल की विजेता टीम से होगा.
दिल्ली के फिरोज़शाह कोटला मैदान पर टी-ट्वेंटी का यह सेमीफ़ाइनल कुल मिलाकर एकतरफ़ा ही रहा और कभी भी मैच में संघर्ष की स्थिति नहीं दिखी.
साउथ वेल्स की पारी
न्यू साउथ वेल्स ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए सात विकेट पर 169 रन बनाए जिसके जवाब में विक्टोरिया की टीम बीस ओवर में नौ विकेट पर 90 रन ही बना सकी.
विक्टोरिया के बल्लेबाज़ विशाल लक्ष्य के आगे शुरू से ही टूट गए. सलामी बल्लेबाज़ क्विनी और ब्रैड हॉज बिना कोई रन बनाए पैवेलियन लौट गए.
थोड़ा बहुत संघर्ष दिखाया मैथ्यू वेडे ने जिन्होंने नाबाद 23 रन बनाए. डेविड हसी ने 16 और कप्तान कैमरून व्हाइट ने 11 रन का योगदान किया. साउथ वेल्स की ओर से हेनरीक्विस ने 11 रन देकर तीन विकेट लिए जबकि ब्रेट ली और नाथन हॉरित्ज ने दो-दो विकेट लिए.
न्यू साउथ वेल्स की ओर से डेविड वार्नर और फिलिप ह्यूज ने तूफानी शुरुआत दी. दो रन से अर्धशतक से चूक जाने वाले वार्नर ने 25 गेंदों में सात चौके दो छक्के की मदद से 48 रन बनाए. वे मैक्डोनाल्ड के थ्रो पर रनआउट हुए.
ह्यूज ने डेनिएल स्मिथ के साथ पारी को आगे बढ़ाया और स्कोर 90 रन तक ले गए. ह्यूज को 35 के निजी स्कोर पर मैक्के ने बोल्ड कर साउथ वेल्स को तगड़ा झटका दिया. लेकिन फिर साइमन कैटिच ने तेज़ पारी खेल कर बड़ा स्कोर खड़ा करने में मदद की.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
