IPL के इतिहास में एक इनिंग में सर्वाधिक मेडन ओवर डालने का RCB ने बनाया रिकॉर्ड
नई दिल्ली। आरसीबी के खिलाफ मैच में जिस तरह से कोलकाता नाईट राइडर्स के बल्लेबाजों ने अपने हथियार डाले, उसके बाद टीम के सामने प्लेऑफ की रेस में बने रहना बड़ी चुनौती है। केकेआर की टीम ने आरसीबी के सामने 20 ओवर में महज 85 रनों का लक्ष्य रखा जोकि आईपीएल के इतिहास में सबसे कम स्कोर में से एक है। इस मैच में आरसीबी के गेंदबाजों ने अपनी शानदारी गेंदबाजी से कई रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी। मोहम्मद सिराज की धारदार सीम गेंदबाजी का केकेआर के बल्लेबाजों के सामने कोई जवाब नहीं था।

सर्वाधिक मेडन ओवर डालने का रिकॉर्ड
केकेआर के खिलाफ शानदारी गेंदबाजी करने वाले मोहम्मद सिराज पहले ऐसे गेंदबाज बन गए हैं जिन्होंने आईपीएल में एक मैच में दो मेडन ओवर डाले हैं। सिराज ने पहले दो ओवर मेडन डाले और इसमे उन्होंने तीन विकेट अपने नाम किए। सिराज ने राहुल त्रिपाठी, नीतीश राना, टॉम बैंटन को पवेलियन की राह दिखाई थी। यही नहीं मोहम्मद सिराज के अलावा आरसीबी की ओर से क्रिस मोरिस और वॉशिंगटन सुंदर ने भी 1-1 मेडन ओवर डाला था, जोकि अपने आप में एक इतिहास है। आईपीएल के इतिहास में किसी एक इनिंग में किसी भी टीम ने आजतक चार ओवर मेडन ओवर नहीं डाले हैं। ऐसे में 4 ओवर मेडन डॉलकर आरसीबी के गेंदबाजों ने यह रिकॉर्ड अपने नाम किया है।

72 डॉट गेंद खेलने का रिकॉर्ड
यही नहीं आरसीबी के गेंदबाजों ने ना सिर्फ मैच में चार ओवर मेडन डाले बल्कि इनिंग में 72 गेंदे डॉट की हैं, यानि केकेआर के बल्लेबाज 72 गेंदों पर एक भी रन नहीं बना सके। एक इनिंग में सर्वाधिक डॉट गेंद डालने के मामले में आरसीबी दूसरी ऐसी टीम बन गई है, जिसने एक इनिंग में इतनी अधिक डॉट बॉल डाली है। इस लिस्ट में पहले पायदान पर भी केकेआर की टीम है। केकेआर की टीम ने पिछले साल चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच में 75 डॉट बॉल खेली थी। इस लिस्ट में तीसरा स्थान भी केकेआर का है। मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में केकेआर की टीम ने 57 डॉट बॉल खेली थी।

न्यूनतम स्कोर
आईपीएल के इतिहास में केकेआर का यह न्यूनतम स्कोर 84 है, जिसने मैच में पूरे 20 ओवर खेले हैं। किसी भी टीम द्वारा 20 ओवर का खेल खेलने के बाद आईपीएल में यह सबसे कम स्कोर है। इससे पहले पंजाब की टीम ने 2009 में 20 ओवर में 92 रन बनाए थे। कल के मैच की बात करें तो केकेआर की टीम के शीर्ष तीन बल्लेबाज सिर्फ 2 रम बना सके। जबकि टीम की ओर से सर्वोच्च स्कोर कप्तान मोर्गन ने बनाया। उन्होंने 34 गेगंदों का सामना करते हुए 30 रनों की पारी खेली और अपना विकेट वॉशिंगटन सुंदर को दे बैठे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
