Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

न्यूज़ीलैंड की टीम फ़ाइनल में

पाकिस्तान को पाँच विकेट से हराकर न्यूज़ीलैंड की क्रिकेट टीम ने आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफ़ी के फ़ाइनल में जगह बना ली है. सोमवार को फ़ाइनल में न्यूज़ीलैंड का मुक़ाबला मौजूदा चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया से होगा. पाकिस्तान ने न्यूज़ीलैंड के सामने जीत के लिए 234 रनों का लक्ष्य रखा था. न्यूज़ीलैंड ने ये लक्ष्य 47.5 ओवर में पाँच विकेट के नुक़सान पर ही हासिल कर लिया.

जोहानेसबर्ग के न्यू वॉन्डर्रस स्टेडियम में हुए दूसरे सेमी फ़ाइनल में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी चुनी. सलामी बल्लेबाज़ इमरान नज़ीर और कामरान अकमल ने संभल कर खेलना शुरू किया लेकिन उन दोनों के आउट होने के बाद पाकिस्तान की बल्लेबाज़ी लड़खड़ाने लगी.

पाकिस्तान के चार शीर्ष बल्लेबाज़ सिर्फ़ 86 रन पर पवेलियन लौट चुके थे. इमरान नज़ीर ने 28 और कामरान अकमल ने 24 रन बनाए. लेकिन शोएब मलिक सिर्फ़ दो रन बना पाए तो कप्तान यूनिस ख़ान भी 15 रन का ही योगदान दे पाए. बाद में मोहम्मद यूसुफ़ और उमर अकमल ने पाकिस्तान की पारी संभाली और पाँचवें विकेट के लिए 80 रन जोड़े. लेकिन वे रन गति तेज़ नहीं कर पाए.

प्रदर्शन यूसुफ़ 45 और उमर अकमल 55 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद कोई भी बल्लेबाज़ कुछ ख़ास नहीं कर पाया और पाकिस्तान ने 50 ओवर में नौ विकेट पर 233 रन बनाए. यूसुफ़ 45 और उमर अकमल 55 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद कोई भी बल्लेबाज़ कुछ ख़ास नहीं कर पाया और पाकिस्तान ने 50 ओवर में नौ विकेट पर 233 रन बनाए.

न्यूज़ीलैंड की ओर से इयन बटलर ने चार और कप्तान डेनियल वेटोरी ने तीन विकेट झटके. काइल मिल्स और शेन बॉन्ड को एक-एक विकेट मिला. न्यूज़ीलैंड को जीत के लिए 234 रनों का लक्ष्य मिला. ब्रैंडन मैकुलम फिर कुछ ख़ास नहीं कर पाए और 17 रन बनाकर आउट हो गए.

रेडमंड ने 31 और रॉस टेलर ने 38 रन बनाए. लेकिन न्यूज़ीलैंड की जीत के हीरो रहे ग्रांट इलियट जिन्होंने टेलर और वेटोरी के साथ अच्छी साझेदारी की और नाबाद 75 रन बनाए. वेटोरी 41 रन बनाकर आउट हुए. अच्छी बल्लेबाज़ी और अच्छी गेंदबाज़ी के लिए कप्तान डेनियल वेटोरी को मैन ऑफ़ द मैच चुना गया.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:25 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+