विश्व कप में खेलेगा न्यूज़ीलैंड
न्यूज़ीलैंड की टीम विश्व कप फ़ुटबॉल के लिए क्वालीफ़ाई कर गई है.
वर्ष 1982 के बाद पहली बार न्यूज़ीलैंड की टीम अगले साल दक्षिण अफ़्रीका में होने वाले विश्व कप फ़ुटबॉल में खेलेगी.
क्वालीफ़ाइंग राउंड के प्ले ऑफ़ मुक़ाबले में न्यूज़ीलैंड की टीम ने बहरीन को 1-0 से मात दे दी. न्यूज़ीलैंड की ओर से रोरी फ़ैलॉन ने एकमात्र गोल दाग़ा.
बहरीन को गोल बराबर करने का सुनहरा मौक़ा मिला.
भूमिका लेकिन न्यूज़ीलैंड के गोलकीपर मार्क पैस्टन ने पेनल्टी पर गोल बचाकर अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई.
लेकिन न्यूज़ीलैंड के गोलकीपर मार्क पैस्टन ने पेनल्टी पर गोल बचाकर अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई.
ये सिर्फ़ दूसरी बार है जब न्यूज़ीलैंड ने विश्व कप के लिए क्वालीफ़ाई किया है.
इससे पहले वर्ष 1982 में स्पेन में हुए विश्व कप में उसने हिस्सा लिया था. बहरीन की टीम भी विश्व कप में क्वालीफ़ाई करने के काफ़ी क़रीब आ गई थी.
लेकिन त्रिनिडाड एंड टोबैगो से पराजय के बाद उसका समीकरण गड़बड़ा गया.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
