दिलीप ट्राफी का पश्चिम और मध्य क्षेत्र की टीमोंका मैच शनिवार को
राजकोट 25 जनवरी .वार्ता. पश्चिमी क्षेत्र की टीम यहां के माधव राव सिंधिया क्रिकेट मैदान में शनिवार को मध्य क्षेत्र के साथ होने वाले दिलीप ट्राफी के अपने पहले मैच के लिए पूरी तरह से तैयार है
दोनों ही टीमों का पलडा लगभग बराबर है 1 इसमें शामिल खिलाडी भारतीय टीम में स्थान पाने के उद्देश्य से चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी आेर खींचने के लिए अपनी सर्वश्रेष्ठ क्षमता का प्रदर्शन करेंगे1 पश्चिमी क्षेत्र की कप्तानी 22 वर्षीय युवा खिलाडी एवं विकेटकीपर बल्लेबाज पार्थिव पटेल कर रहे हैं जबकि मध्य क्षेत्र की कप्तानी टेस्ट टीम से बाहर हुए मोहम्मद कैफ कर रहे हैं
क्रिकेट मैदान में संवाददाताओं से बातचीत में पाथिव ने कहा कि यह पिच बल्लेबाजी के लिए अच्छी है लेकिन यहां पर मध्यम तेज गेंदबाजों को कोई मदद नहीं मिलेगी
पश्चिम क्षेत्र की टीम इस प्रकार है.. पार्थिव पटेल . कप्तान . सिद्धार्थ त्रिवेदी . अजित रहाणे . साहिल कुकरेजा. नीरज पटेल. चेतेश्वर पुजारा . राकेश सोलंकी .यूसुफ पठान .रमेश पवार . राकेश ध्रुव . मुनाफ पटेल. संदीप जोबानपुत्र. पिनाल शाह . सनद फल्लाह . और हर्षद खादीवाला
मध्य क्षेत्र की टीम इस प्रकार है.. मोहम्मद कैफ . कप्तान . संदीप सिंह . संजय बांगड .विनीत सक्सेना. हर्षद रावले. फैज फैजल . तन्मय श्रीवास्तव . रोबिन बिष्ट .महेश रावत . मुरली कार्तिक . जलाज सक्सेना. सुदीप त्यागी . सुमित माथुर एस.एस सन्याल . और प्रवीण गुप्ता
अमित पार्थिव जगबीर2014वार्ता
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications