आयरलैंड के खिलाफ भिड़ने से पहले इंग्लैंड को लगा झटका, बाहर हुआ ये गेंदबाज
नई दिल्ली। इंग्लैंड क्रिकेट टीम फिलहाल विंडीज के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज पर कब्जा करने के लिए दो-दो हाथ कर रही है। सीरीज अभी 1-1 की बराबरी पर है। जैसे ही यह सीरीज खत्म होगी तो इंग्लैंड की टीम फिर आयरलैंड के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए मैदान पर उतरेगी। लेकिन इस सीरीज के शुरू होने से पहले इंग्लैंड को एक झटका लगा है। उनका एक युवा गेंदबाज चोटिल होने के कारण सीरीज से बाहर हो गया है।
जी हां, लेग स्पिनर मैट पार्किंसन ट्रेनिंग के दौरान टखने में चोट खाने के कारण आयरलैंड के खिलाफ होने जा रही वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। लंकाशर के 23 साल के इस गेंदबाज को सोमवार को फील्डिंग अभ्यास के दौरान चोट लगी थी। साउथम्पटन के एजियास बाउल में जैविक रूप से सुरक्षित माहौल में होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच 30 जुलाई को खेला जाएगा।
इसकी जानकारी इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने ट्वीट करते हुए दी। उन्होंने कहा, ''टखने की चोट के कारण मैट पार्किंसन आयरलैंड के साथ रॉयल लंदन सीरीज से बाहर हो गए हैं।'' फरवरी में साउथ अफ्रीका के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय पदार्पण करने वाले मैट के विकल्प की इंग्लैंड ने अब तक घोषणा नहीं की है।
बता दें कि जुलाई को स्टेडियम में बिना दर्शकों के शुरू होगी। प्रतियोगिता के लिए टीम का ऐलान किया जाना बाकी है, जिसमें 16 जुलाई से पहले से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे 24 सदस्यीय समूह के साथ है। स्क्वाड को अगले सप्ताह दो इंट्रैड-स्क्वाड मैचों और इंग्लैंड लायंस और आयरलैंड के बीच वार्म-अप मैच के बाद अंतिम रूप दिया जाएगा। जहां तक मोईन की बात है, तो वह इस समीकरण में आते हैं कि जो रूट, जोस बटलर और बेन स्टोक्स की पसंद टेस्ट टीम का हिस्सा हैं और वनडे खेलने की संभावना नहीं है। सीरीज के लिए ऑलराउंडर मोईन अली को टीम का उप-कप्तान घोषित किया है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
