For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

ओडिशा सरकार ने खेल रत्न अवॉर्ड के लिए दुती चंद के नाम की सिफारिश की

नई दिल्ली। भारत की स्टार स्प्रिंटर दुती चंद को ओडिशा सरकार ने राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार के लिए नामित किया है। 25 वर्षीय दुती उन 27 एथलीटों में शामिल थीं, जिन्होंने पिछले साल अर्जुन पुरस्कार जीता था। ओडिशा सरकार ने राज्य के पांच अन्य लोगों को भी विभिन्न राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों के लिए नामित किया है। दुती ने ट्विटर पर कहा, "खेल रत्न पुरस्कार के लिए मेरा नाम नामित करने के लिए मैं ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक का शुक्रगुजार हूं। आपका आशीर्वाद हमेशा मुझ पर बना रहे।"

भारतीय हॉकी उप-कप्तान बीरेंद्र लाकड़ा को अर्जुन पुरस्कार के लिए नामित किया गया है, जबकि हॉकी कोच कालू चरण चौधरी को द्रोणाचार्य और के लिए नामित किया गया है। पूर्व धावक और ओलंपियन अनुराधा बिस्वाल को ध्यानचंद पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया है। राज्य सरकार ने केआईआईटी डीम्ड यूनिवर्सिटी और ओडिशा माइनिंग कॉरपोरेशन को राष्ट्रीय खेल प्रतिष्ठान पुरस्कार के लिए इस क्षेत्र में नवोदित प्रतिभाओं की पहचान और पोषण के लिए नामित किया है।

दुती ने पिछले हफ्ते पटियाला में इंडियन ग्रां प्री 4 में 11.7 सेकेंड का समय लेकर अपना 100 मीटर राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ दिया था, लेकिन स्वचालित ओलंपिक क्वालीफिकेशन समय 0.02 सेकेंड से चूक गई। हालांकि, वह विश्व रैंकिंग के आधार पर टोक्यो ओलंपिक में जगह बनाने के लिए तैयार है।

बता दें कि खेल मंत्रालय ने राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों के लिये नामांकन भेजने की समय सीमा एक सप्ताह के लिये बढाकर पांच जुलाई तक कर दी है। राष्ट्रीय खेल महासंघों को पहले 28 जून तक नामांकन भेजने थे, लेकिन अब इसे बढाकर पांच जुलाई 2021 कर दिया गया है।

Story first published: Tuesday, June 29, 2021, 23:44 [IST]
Other articles published on Jun 29, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+