Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

पूर्व फ़ुटबॉलर ओजे सिम्पसन को जेल

उन्हें लॉस वेगास में बंदूक की नोक पर दो व्यापारियों के अपहरण और लूटपाट करने का दोषी पाया गया है. सिम्पसन के वक़ील ने कहा है कि वे इस आदेश के ख़िलाफ़ उंची अदालत में अपील करेंगे.

सुनवाई के बाद सिम्पसन को उग्र और लापरवाह बताते हुए न्यायाधीश जैकी ग्लास ने कहा कि उनके ख़िलाफ़ मज़बूत साक्ष्य हैं. सिम्पसन और उनके एक सहयोगी क्लेरेंस स्टीवर्ट को अक्तूबर में दोषी ठहराया गया था.

सिम्पसन ने अदालत से कहा कि वह कुछ भ्रमित हैं और अपने कृत्य के लिए माफ़ी चाहते हैं. इससे पहले वर्ष 1995 में सिम्पसन को अपनी पूर्व पत्नी निकोल ब्राउन सिम्पसन और उनके पुरूष मित्र रॉन गोल्डमेन की हत्या का दोषी पाया गया था.

भावुक दलील

आँखों में आँसू लिए सिम्पसन ने गिड़गिड़ाते हुए कहा, '' मैं किसी को नुकसान नहीं पहुँचाना चाहता था. मैं किसी से कुछ चुराना नहीं चाहता था. मुझे पता नहीं था कि मैं कुछ ग़ैरक़ानूनी काम कर रहा हूँ. ''

लेकिन न्यायाधीश ने सिम्पसन की दलील को मूर्खतापूर्ण बताते हुए ख़ारिज कर दिया. अक्तूबर में बयान दर्ज़ होने के 13 दिन बाद ज्यूरी ने कहा कि उन्होंने लूटपाट के दौरान गुप्त रूप से रिकॉर्ड किए गए ऑडियो को सुना है और वे इस बात से सहमत हैं कि अभियुक्तों के अपराध किया.

मैं किसी को नुकसान नहीं पहुँचाना चाहता था. मैं किसी से कुछ चुराना नहीं चाहता था. मुझे पता नहीं था कि मैं कुछ ग़ैर क़ानूनी काम कर रहा हूँ ओजे सिम्पसन

मैं किसी को नुकसान नहीं पहुँचाना चाहता था. मैं किसी से कुछ चुराना नहीं चाहता था. मुझे पता नहीं था कि मैं कुछ ग़ैर क़ानूनी काम कर रहा हूँ

टेप में सिम्पसन कह रहे थे, ''कोई इस कमरे से बाहर नहीं निकले!'' सिम्पसन अन्य लोगों को हज़ारों डॉलर की चीजें छीनने का आदेश दे रहे थे.

शुक्रवार को सज़ा सुनाने से पहले न्यायाधीश ग्लास ने कहा, ''नुकसान पहुँचाने का इरादा ज़ाहिर होता है. जिस कमरे में लूटपाट की गई, वह 'भयंकर' था.''

सिम्पसन और स्टीवर्ट उन छह लोगों में शामिल थे जिन्होंने वर्ष 2007 में लॉस वेगास के पैलेस स्टेशन होटल में यादगार चीजें बेचने वाले दो व्यापारियों को बंदूक की नोंक पर बंधक बनाया था.

ये सभी लोग सिम्पसन के खेल करियर से जुड़ी चीजों पर अपना हक़ जता रहे थे. नेशनल फ़ुटबॉल लीग के सितारे सिम्पसन का कहना था कि ये चीजें अब भी उनकी हैं.

इनमें से चार सहयोगियों ने सिम्पसन के ख़िलाफ़ बयान दिए. सिम्पसन और स्टीवर्ट पर कुल 12 अभियोग लगाए गए. सभी अभियोगों में उन्हें दोषी पाया गया.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+