आंखों पर पट्टी बांधकर 14 साल की लड़की ने किया 51 सेकंड में 400 मीटर का सफर, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड
नई दिल्ली। कर्नाटका के हुबली शहर से महज 14 साल की लड़की ने ऐसा वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है जिससे सभी देशवासियों का सीना गर्व से चाैड़ा हो गया है। हुबली के जेडीएस स्कूल की कक्षा 7 की छात्रा ओजल नलवडे ने गुरुवार सुबह आंखों पर पट्टी बांधकर 51 सेकंड में 400 मीटर की दूरी तय की। इसी के साथ ओजल ने गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज करवा लिया है।

60 सेकंड का था समय
ओजल को उनके रिकॉर्ड के लिए एक प्रमाण पत्र दिया गया, जिसपर उनकी उपलब्धि को परिभाषित किया गया है। यह कार्यक्रम चेतना कॉलेज के पास आयोजित किया गया था जहां लोग सुबह 5.30 बजे से ही इकठा हो गए थे। इसके लिए कुल तीन प्रयास किये गए और ओजल के तीसरे प्रयास को रिकॉर्ड के रूप में घोषित किया गया। गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड्स के अधिकारियों ने उसे रिकॉर्ड हासिल करने के लिए कार्य पूरा करने के लिए 60 सेकंड का समय दिया था।

सड़क किया कड़ा अभ्यास
ओजल ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, "मेरे माता-पिता, कोच और परिवार एक बड़ा सहारा थे। मैं भविष्य में उनके समर्थन के साथ और चीजें हासिल करूंगी।" वहीं ओजल के कोच, अक्षय सूर्यवंशी ने कहा कि वह कई दिनों से अभ्यास कर रहे थे और रिकॉर्ड उनके दृढ़ संकल्प और कड़ी मेहनत के कारण सेट किया गया था। 14-वर्षीय कई दिनों से सुबह उठकर उसी सड़क पर अभ्यास कर रही थी जहां उसने विश्व रिकॉर्ड बनाया था।

माता-पिता हुए खुश
ओजल के गर्वित माता-पिता सुनील नलवाडे के पास व्यक्त करने के लिए कोई शब्द नहीं थे। उन्होंने ओजल के स्कूल के कोच और कर्मचारियों सहित सभी को धन्यवाद दिया। । उन्होंने कहा, 'हमने 400 मीटर की दूरी तय करने के लिए 60 सेकेंड की समय सीमा दी थी। ओजाल के पिता ने कहा कि यह न केवल स्केटिंग है बल्कि लड़की को अपनी आंखें बंद रखनी हैं। इसलिए हमारे लिए यह जानना महत्वपूर्ण था कि वह सड़क को देखे बिना दूरी को कैसे कवर कर सकती है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
