For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

अभी शादी के बंधन में नहीं बंधेंगी साक्षी, घर वालों का इनकार

नई दिल्ली। रियो ओलंपिक में देश को पहला पदक दिलाने वाली साक्षी अभी शादी के बंधन में नहीं बंधेंगी। साक्षी के घरवालों ने ऐसी किसी भी खबर से इंकार करते हुए कहा है कि साक्षी अभी कुश्ती में और बेहतर करने के बारे में सोच रहीं है। वो अभी शादी के बंधन में नहीं बंधना चाहती हैं। साक्षी मलिक ने सहवाग से मिलने का मांगा वक्त, देखिए क्या मिला जवाब

घरवालों का इंकार

साक्षी के भाई सचिन मलिक ने वनइंडिया के साथ फोन पर हुई बातचीत में बताया कि साक्षी का पहला लक्ष्य अगले ओलंपिक मेडल जीतना है, इसके बाद वो शादी के बारे में सोचेगी। आपको बता दें कि मीडिया में खबर आई थी कि साक्षी मलिक इसी साल शादी के बंधन में बंधेगी। आनंद बाजार प्रत्रिका की रिपोर्ट के हवाले से कहा जा रहा था कि वो इसी साल अपने पहलवान साथी के साथ सात फेरे ले सकती है। लेकिन अब घरवालों के इंकार के बाद अटकले खत्म हो गई है।

कुश्ती पर फोकस

फिलहाल साक्षी कुश्ती पर पूरी तरह से फोकस करना चाहती है। हमारी शुभकामनाएं साक्षी के साथ हैं। गौरतलब है कि रियो ओलंपिक में साक्षी ने 58 किलो भार वर्ग में देश को ब्रॉन्ज मेडल दिलाया था। ऐसा करने साक्षी कुश्ती में ओलंपिक पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला एथलिट बन गई हैं।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:03 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+