चीन ने भारतीय बैडमिंटन टीम के मैनेजर को नहीं दिया वीजा, जानिए वजह...
नई दिल्ली। चीन की सरकार ने चाइना ओपन चैम्पियनशिप 2016 में शामिल होने जा रही बैडमिंटन टीम के मैनेजर बमांग टैगो को वीजा देने से इंकार कर दिया है।
अरूणाचल का निवासी होने की वजह से नहीं मिला वीजा
अरूणाचल प्रदेश राज्य बैडमिंटन संघ के सचिव बमांग टैगो को भारतीय बैडमिंटन का मैनेजर बनाया गया था। वह भारतीय बैंडमिंटन टीम के साथ थाईहॉट चाइना ओपन चैम्पियनशिप 2016 में शामिल होने के लिए जाने वाले थे। लेकिन चीन की सरकार ने टैगो को वीजा देने से ही मना कर दिया।
नोटबंदी पर सरकार सख्त, गृह मंत्रालय हर दो घंटे में कर रहा हालात की समीक्षा
चीनी दूतावास ने दिल्ली को बताया है कि बमांग टैगो अरूणाचल प्रदेश के निवासी हैं, इसलिए उन्हें वीजा नहीं दिया गया है। चीन की ओर से कहा गया कि उनकी सरकार अरूणाचल प्रदेश के मूल निवासियों को वीजा नहीं देती है।
बमांग टैगो ने 10 नवंबर को चीनी वीजा के लिए आवेदन किया था। बमांग टैगो ने कहा, मैं वीजा के लिए लगातार कोशिश कर रहा हूं लेकिन मुझे वीजा नहीं मिला है।
किरेन रिजिजू से की मुलाकात
वीजा नहीं देने के चीनी सरकार के फैसले के बाद बमांग टैगो ने बुधवार को गृह राज्यमंत्री किरेन रिजिजू से दखल की मांग की है।
स्वदेश में निर्मित लड़ाकू ड्रोन रुस्तम-II का परीक्षण सफल, जानिए इसकी खूबियां
रिजीजू ने पूरे मामले पर गौर करने की बात कही है। टैगो के मुताबिक उन्हें इस बात की उम्मीद है कि कुछ ठीक होगा।
बमांग टैगो ने कहा, मैं वीजा के लिए लगातार कोशिश कर रहा हूं लेकिन मुझे वीजा नहीं मिला है। बता दें कि भारतीय बैडमिंटन टीम के 14 सदस्य शामिल हैं।
20 नवंबर तक चलेगी प्रतियोगिता
मैनेजर के तौर पर बमांग टैगो को भारतीय टीम का नेतृत्व करना था, लेकिन पूरी टीम 15 नवंबर को पहुंच गई है और वो खुद दिल्ली में फंसे हुए हैं।
पाक आर्मी चीफ का दावा, 14 नवंबर को शहीद हुए 11 भारतीय जवान
बता दें कि 20 नवंबर तक चलने वाले चाइना ओपन चैम्पियनशिप 2016 में भारतीय टीम की ओर से बमांग टैगो को जाना था लेकिन वह वीजा नहीं मिलने की वजह से नहीं जा सके।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
