सिराज के साथ दूसरी बार शर्मनाक हरकत, रिषभ पंत ने जाहिर की निराशा
नई दिल्ली। इंग्लैंड के खिलाफ हेडिंग्ले में तीसरे टेस्ट के पहले दिन जो भी हुआ वो किसी भी लिहाजे से भारतीय पक्ष के लिए सही नहीं रहा। पहले तो भारतीय टीम की पहली पारी महज 78 रनों पर ढेर हो गई, जब फील्डिंग करने उतरे तो मोहम्मद सिराज के साथ इंग्लैंड के दर्शकों ने लगातार दूसरी बार शर्मनाक हरकत करते हुए सबको चाैंका दिया। बाउंड्री पर तैनात सिराज पर एक दर्शक ने बाॅल फेंकी और चिढ़ाने लगे जिसपर अब विकेटकीपर ऋषभ पंत ने निराशा जाहिर की है।
पंत ने कहा कि सिराज इस घटना से बहुत परेशान थे। उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि किसी ने सिराज पर गेंद अंदर फेंकी और वह बहुत परेशान था। हां, आप जो चाहें बाहर बैठे बोल सकते हैं लेकिन फील्डरों पर चीजें न फेंके। यह क्रिकेट के लिए अच्छा नहीं है।" बता दें कि लार्ड्स में हुए टेस्ट के दाैरान भी दर्शकों ने सिराज पर स्लेजिंग की की। 2020-21 बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में भी, पेसर को भीड़ के व्यवहार को सहना पड़ा। हेडिंग्ले में गेंद के साथ सिराज का कठिन दिन था। उन्होंने सात ओवर में बिना कोई विकेट लिए 26 रन दिए।
पंत खुद परेशान दिखे और अंत में नौ गेंदो में दो रन बनाकर ओली रॉबिन्सन के हाथों आउट हो गए। बाद में, रॉय बर्न्स और हसीब हमीद अर्धशतकों पर नाबाद रहे। उनके पास पहले दिन का खेल समाप्त होने तक 42 रन की बढ़त है और उनके सभी 10 विकेट हाथ में थे। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने यह भी उम्मीद जताई कि उनकी टीम मौजूदा मुकाबले की दूसरी पारी में सुधार करेगी। पंत ने कहा, ''जब हमने पहली पारी में बल्लेबाजी की तो विकेट थोड़ा नरम था और उन्होंने अच्छी गेंदबाजी की और हम खुद को बेहतर तरीके से लागू कर सकते थे।'' पंत ने दिन के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा, "जैसा कि मैंने पहले कहा था, हम अपनी गलतियों से सीखकर अगली पारी की ओर बढ़ेंगे।"
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
