हार्दिक पांड्या पर आया कपिल देव को गुस्सा, कहा "मुझसे उसकी तुलना मत करना"

नई दिल्ली। भरतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे बेहतरीन आल राउंडर व कप्तान कपिल देव ने हार्दिक पांड्या को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। दरअसल हार्दिक पांड्या को अपनी बेवकूफाना रनआउट को लेकर हर जगह आलोचना झेलनी पड़ रही है। जिसके बाद अब कपिल देव ने भी हार्दिक पांड्या को लताड़ लगाई है।
कपिल देव ने कहा कि अगर पांड्या ऐसी गलती दोहराता है, तो उसकी तुलना मुझसे ना करे। कपिल देव के अलावा सुनील गावस्कर और संजय मांजरेकर ने भी पंड्या को जमकर लताड़ लगाई थी।
पांड्या को कई बार कपिल के बाद भारत का सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर बताया गया है। कपिल ने सेंचुरियन में दूसरे टेस्ट में पांड्या के बल्लेबाजी प्रदर्शन की आलोचना की। उन्होंने कहा, 'अगर पांड्या इस तरह की बेवकूफाना गलतियां करना जारी रखता है तो वो मेरे साथ तुलना के हकदार नहीं है।'
बता दें कि दक्षिण अफ्रीका ने बुधवार को सुपर स्पोर्ट्स पार्क सेंचुरियन में भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में 135 रनों से जीतकर श्रृंखला में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications

