For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

2018 कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए सुशील कुमार ने किया क्वालीफाई

नई दिल्ली। ओलंपिक पदक विजेता भारतीय पहलवान सुशील कुमार ने अगले साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए क्वालीफाई कर लिया है। सुशील कुमार ने शुक्रवार को 74 किलोग्राम वर्ग में जितेंदर कुमार को हराकर 2018 कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए क्वालीफाई किया है। 2018 कॉमनवेल्थ गेम्स ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड में 4 अप्रैल से 15 अप्रैल तक आयोजित होंगे।

बता दें कि राष्ट्रमंडल खेलों और सीनियर एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में हिस्सा लेने वाले पहलवानों के लिए चयन ट्रायल चल रहा है। ये आयोजन दो दिन तक 29 और 30 जनवरी तक चलेगा। सुशील कुमार के लिए ये ट्रायल काफी महत्वपूर्ण था।

सुशील ने पिछले राष्ट्रमंडल खेलों के तीन साल बाद जाकर हाल में मैट पर वापसी की और इंदौर में राष्ट्रीय चैंपियन बनने के बाद जोहानसबर्ग में राष्ट्रमंडल चैंपियनशिप में भी स्वर्ण पदक जीता। सुशील 2020 के टोक्यो ओलंपिक में हिस्सा लेना चाहते हैं और उनकी वापसी के लिए राष्ट्रमंडल खेल महत्वपूर्ण हैं।

Story first published: Friday, December 29, 2017, 16:22 [IST]
Other articles published on Dec 29, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+