बीजिंग ओलंपिक: डोप टेस्ट पर कई सवाल
लंदन, 23 जुलाई: बीजिंग में शुरू होने जा रहे खेल महासमर 'ओलम्पिक 2008' में कोई खिलाड़ी डोपिंग में न फंसे इसलिए खिलाडि़यों के डोप टेस्ट का निर्णय लिया गया, लेकिन एक डोप विशेषज्ञ ने ओलंपिक के लिए कराये जाने वाले डोप टेस्ट पर कई सवाल उठा दिये हैं।
दुनिया के प्रमुख डोप-निरोधी विशेषज्ञों में से एक प्रोफेसर बेंग्ट साल्टिन ने ये सवाल उठाये हैं। साल्टिन ने आरोप लगाया है कि अभी भी कुछ ऐसे खिलाड़ी खुले घूम रहे हैं, जो प्रतिबंधित दवा का सेवन करते हैं।
साल्टिन का दावा है कि ईपीओ के सेवन की जांच कर रही डोपिंग-निरोधी विश्व संस्था (वाडा) की प्रयोगशालाएं 'पाजिटिव' (सकारात्मक) मामलों को 'निगेटिव' (नकारात्मक) में तब्दील कर रही हैं। इससे कई एथलीट प्रतिबंधित दवाओं के साथ ओलंपिक में शामिल हो सकते हैं।
डोपिंग विशेषज्ञ रासमॉस डैम्सगार्ड का भी दावा है कि उनके पास इस बात के पुख्ता सबूत हैं कि वाडा प्रयोगशालाओं में ईपीओ की सकारात्मक रिपोर्ट के साथ छेड़छाड़ की गई है। डैम्सगार्ड अंतर्राष्ट्रीय स्की महासंघ और असटाना साइक्लिंग टीम के लिए डोपिंग-निरोधी कार्यक्रम चला रहे हैं।
उनका कहना है कि कुछ स्की खिलाड़ियों के नमूने वाडा प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजे गये, जिनकी रिपोर्ट में दोषरहित पाया गया, जबकि नमूनों के दोबारा जांच करने पर उनमें से कुछ नमूनों में रिपोर्ट पाजिटिव आयी।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:05 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications