IND vs ENG: इतिहास बताता है, भारत मैच जीतने नहीं जा रहा- माइकल वॉन
नई दिल्लीः इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन को लगता है कि भारत हेडिंग्ले में चल रहे तीसरे टेस्ट मैच में एक मिनट भी गंवाने का जोखिम नहीं उठा सकता है। वॉन के अनुसार, इंग्लैंड अपनी पहली पारी में गेंद और बल्ले से शानदार प्रदर्शन की बदौलत काफी आगे है और जीत के लिए टॉप स्थिति में है।
वॉन के हवाले से बीबीसी ने कहा, "इतिहास बताता है कि भारत इसे जीतने वाला नहीं है।"
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत को टेस्ट के पहले दिन दो सत्रों के अंदर 78 रन पर समेट दिया गया। और फिर जो रूट सीरीज का तीसरा शतक लगाया जिसके दम पर इंग्लैंड को 432 रनों की पारी मिली और 354 रनों की विशाल बढ़त हासिल की।
इंग्लैंड को आखिरी बार जीत का स्वाद चखे हुए लगातार सात टेस्ट हुए हैं और वॉन ने उन्हें ना घबराने और धैर्य रखने की सलाह दी है।
उन्होंने कहा, "इंग्लैंड को बस धैर्य रखना होगा। वे जीतने के अभ्यस्त नहीं हैं, और जब ऐसा होता है तो आप कभी-कभी घबरा सकते हैं।"
"इसमें एक घंटा लग सकता है। इसमें डेढ़ घंटा लग सकता है। लेकिन आपको बल्लेबाजों को आगे लाने के लिए उन्हें चौथे स्टंप पर या उसके आसपास धैर्य से रखना होगा।"
उन्होंने कहा कि भारत को मैच बनाने के लिए अपने स्कोर में कम से कम 280 रन जोड़ने होंगे। फिलहाल चेतेश्वर पुजारा 91 रन के साथ और कप्तान विराट कोहली 45 रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं और भारत का स्कोर तीसरे दिन का खेल होने तक 215/2 था।
वॉन ने कहा, "भारत आधे घंटे की ढिलाई तक नहीं झेल पाएगा। अगर उन्हें यह टेस्ट जीतना है तो उन्हें इस टेस्ट का हर मिनट जीतना होगा। भारत को 280 रन और बनाने होंगे और इंग्लैंड को 140 रनों के लक्ष्य का पीछा करना होगा। इंग्लैंड की बल्लेबाजी क्रम के साथ, आप कभी नहीं जान पाएंगे क्या होना है।"
भारत इस समय इंग्लैंड से 139 रन से पीछे है और देखना होगा कि यह मुकाबला चौथे दिन ही भारत की हार के साथ समाप्त होता है या फिर एक बढ़िया लड़ाई इसको 5वें दिन तक लेकर जाती है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
