अधिकारियों ने लिया भारत.पाक वनडे मैच के सुरक्षा इंतजामों का जायजा
कानपुर .05 अक्टूबर. वार्ता. उत्तर प्रदेश के कानपुर में आगामी 1
नवंबर को प्रस्तावित भारत.पाकिस्तान क्रिकेट मैच को देखने आने वाले पाकिस्तानी दर्शकों के बैठने और सुरक्षा व्यवस्था को शासन ने काफी गंभीरता से लिया है
राज्य की मुख्यमंत्री मायावती के करीबी अधिकारियों ने आज यहां ग्रीनपार्क स्टेडियम का दौरा कर मैच की तैयारियोंें एवं खिलाडियों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया
मुख्यमंत्री के सचिव नवनीत सहगल और कुंवर फतेह बहादुर ने मैच स्थल ग्रीनपार्क स्टेडियम में खेल सचिव सुधीर कुमार तथा खेल निदेशक प्रमोद पान्डेय के साथ चार घन्टे बिताये1 इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री अनन्त मिश्र भी इनके साथ थे
अधिकारियों ने खिलाडियों की सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम के बारे में जानकारी ली
हालांकि इन अधिकारियों ने पत्रकारों से बातचीत नहीं की लेकिन सूत्रों के अनुसार उन्होंने मैच की तैयारियों की धीमी रफ्तार पर नाराजगी जतायी1 इन अधिकारियोंने पिच क्यूरेटर और क्षेत्रीय क्रीडा अधिकारी की क्लास भी ली
नरेन्द्र.उप्रेती महेंद्र1947 जारी वार्ता
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications