Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

पूर्व भारतीय ओपनर का खुलासा- इमरान को खेलना होता था मुश्किल, करते थे गेंद से छेड़छाड़

नई दिल्ली। पाकिस्तान को 1992 का आईसीसी विश्व कप का खिताब बताैर कप्तान दिलाने वाले इमरान खान को लेकर भारत के पूर्व ओपनर और घरेलू क्रिकेट के बेहतरीन बल्लेबाज अरुण लाल ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि 70-80 के दशक में खेलना बहुत मुश्किल होता था। गेंदबाजों को गेंद से छेड़छाड़ करने की छूट होती थी। उन्होंने यहां तक कि ये भी बताया कि इमरान खान को खेलना भी मुश्किल होता था क्योंकि वे गेंद के साथ छेड़छाड़ करते थे।

इमरान को खेलना था मुश्किल

इमरान को खेलना था मुश्किल

अरुण के अनुसा, 80 के दशक को गेंदबाजी युग कहा जाता था। उस वक्त पाकिस्तान और विंडीज के तेज गेंदबाजों की तूती बोलती थी। बता दें कि अरुण लाल 1982-89 के बीच खेले। अरुण लाल ने एक खेल बेवसाइट से बात करते हुए बताया कि किन गेंदबाजों का सामना करना उनके लिए कठिन था? अरुण ने जवाब देते हुए कहा, ''इमरान खान को खेलना लगभग असंभव था। वह रिवर्स स्विंग का भरपूर इस्तेमाल करते थे। उस समय गेंद से छेड़छाड़ कानूनी थी। रिवर्स स्विंग की शुरुआत के बाद मेरे लिए इमरान खान को खेलना असंभव था।''

करते थे रिवर्स स्विंग का इस्तेमाल

करते थे रिवर्स स्विंग का इस्तेमाल

गाैर हो कि इमरान खान पहले गेंदबाज थे जिन्होंने रिवर्स स्विंग का इस्तेमाल किया। बाद में गेंद से छेड़छाड़ को गैर कानूनी घोषित कर दिया गया। अरुण लाल ने कहा, ''हालांकि कपिल देव जैसे स्विंग गेंदबाज उनकी टीम में थे, लेकिन इमरान खान गेंद को 6-8 इंच तक स्विंग कराते थे और बल्लेबाज आक्रांत हो उठता था।''

इमरान की पर्सनेलिटी अद्भुत थी

इमरान की पर्सनेलिटी अद्भुत थी

64 साल के अरुण लाल ने इमरान की प्रशंसा करते हुए कहा, ''उन्हें कप्तान के रूप में देखना शानदार था। वह पूरी तरह फिट थे। 1982 के आसपास इमरान की पर्सनेलिटी और उनकी मौजूदगी अद्भुत थी। वह टीम की बहुत बढ़िया कप्तानी कर रहे थे।'' रिवर्स स्विंग के शुरुआती दिनों में पाकिस्तानी गेंदबाज गेंद से बहुत छेड़छाड़ करते थे, गेंद रिवर्स स्विंग के लायक बना देते थे। पूर्व पाकिस्तानी गेंदबाज सरफराज नवाज को रिवर्स स्विंग का पायनियर कहा जाता था। उन्होंने कभी इस बात को नहीं स्वीकारा कि वे रिवर्स स्विंग के लिए गेंद से छेड़छाड़ करते थे।

बता दें अरुण लाल ने भारत के लिए 16 टेस्ट मैच खेले जिसमें उन्होंने 729 रन बनाए हैं। उन्होंने 13 वनडे मैचों में 122 रन बनाए। अरुण लाल फर्स्ट क्लास क्रिकेट करियर शानदार रहा है। उन्होंने 156 मैचों में 30 शतकों की मदद से 10,421 रन बनाए थे।

Story first published: Friday, July 17, 2020, 10:38 [IST]
Other articles published on Jul 17, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+