IND vs ENG: 16 डिलीवरी के बाद ही बदलनी पड़ी गेंद, अजीबोगरीब तरीके से हुई खराब
पुणेः भारतीय क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच में सतर्कता भरी शुरुआत की है। रोहित शर्मा और शिखर धवन की जोड़ी ने धीरे-धीरे खेलते हुए पारी को आगे बढ़ाया जिसका फायदा भारत को आगे मिला है। रोहित और धवन ने पहले विकेट के लिए 15 ओवर में 64 रन जोड़े। रोहित शर्मा ने आउट होने से पहले 42 गेंदों पर चार चौके लगाते हुए 28 रनों की धीमी पारी खेली। भारतीय टीम पांच मैचों की T20 सीरीज को जीतने के बाद महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन पुणे में तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज खेल रही है।

तीसरे ही ओवर में गेंद खराब हो गई-
इंग्लैंड ने टॉस जीतकर भारत को पहले बैटिंग के लिए आमंत्रित किया है और फिलहाल जिस तरह से भारत की बैटिंग की शुरुआत हुई है, टीम इंडिया एक दावेदार मानी जा रही है। भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ 1984-85 के सीजन से घर में कोई भी एक दिवसीय सीरीज नहीं हारी है और वे अभी भी अपना आधिपत्य जमाने की कोशिश कर रहे हैं। खेल की बात करें तो कोहली अर्धशतक लगाकर आउट हो गए और शिखर धवन ने शानदार पारी खेली लेकिन 2 रनों से शतक से चूक गए। लेकिन एक अजीबोगरीब बात तब हुई जब तीसरे ओवर में ही गेंद खराब हो गई।
IPL 2021: हम आपके करीब हैं- भारत में केकेआर से जुड़े आंद्रे रसेल और सुनील नरेन- VIDEO

गेंद में पाया गया छेद-
हुआ यह कि इंग्लैंड की ओर से पिच पर नमी का शुरुआती का फायदा उठाते हुए मार्क वुड और सैम करन ने गेंदबाजी की और दोनों भारतीय बल्लेबाजों को पिछले पैर पर बनाए रखा। भारतीय शायद ही किसी शॉट की ओर गए। चीजें और भी खराब हो गई जब मार्क वुड की गेंदबाजी पर रोहित शर्मा की कोहनी में एक दर्दनाक चोट लगी हालांकि वे किसी तरह बल्लेबाजी करना जारी रखते रहे।
शुरू के 5 ओवर में धवन और रोहित ने केवल 10 ही रन बनाए थे और उसके बाद वे अगले 5 ओवर में 29 रन जोड़ सके। 11 से 15 वे ओवर के बीच में भारतीय ओपनर 35 रन बना पाए जिसके बाद बेन स्टोक्स ने रोहित शर्मा को 16 वें ओवर की पहली ही गेंद पर आउट कर दिया। आमतौर पर क्रिकेट में बॉल काफी लंबे समय बाद खराब होती है या फिर तब खराब होती है जब बल्लेबाज कुछ ज्यादा ही आक्रामक रुख अपना लेता है। ऐसे में यह काफी आश्चर्यजनक था कि मौजूदा मैच में तीसरे ओवर में गेंद को बदलने की मजबूरी आ गई।

16 गेंद बाद ही गेंद का मुआयना हुआ-
इसके पीछे कारण यह था कि गेंद में छेद था। इसके बाद मैदानी अंपायरों ने केवल 16 गेंदों के बाद गेंद का मुआयना किया। ऐसा प्रतीत हो रहा था कि शिखर धवन ने पिछली गेंद पर जो चौका मारा था उसकी वजह से शायद गेंद में छेद हो गया था। या फिर यह भी हो सकता है कि गेद पर किसी और भी तरह का प्रहार हुआ हो। कई बार बाउंड्री पर जो रस्सी लगी होती है उस पर कुछ उभार होते हैं जहां पर गेंद अगर हिट कर जाए तो उस पर कुछ इस तरह का नुकसान वगैराह देखने को मिल जाता है। हालांकि यह सब दुर्लभ है और मौके की बात है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
