Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

मुंबई में IPL मैच के प्रसारण टीम के 14 सदस्य कोरोना संक्रमित

नई दिल्ली। आईपीएल के इस सीजन की शुरुआत से ही टूर्नामेंट पर कोरोना का साया बुरी तरह से मंडरा रहा है। तमाम सख्त नियम, बायो बबल के बावजूद आईपीएल में हिस्सा ले रहे खिलाड़ी, स्टाफ मेंमर, ग्राउंड्समैन कोरोना संक्रमित हो रहे हैं। आईपीएल ब्रॉडकास्ट टीम के 14 सदस्य कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। अहम बात यह है कि ये सभी लोग बायो बबल में थे, बावजूद इसके ये लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। संक्रमित लोगों में डायरेक्टर, ईवीएस ऑपरेटर, प्रोड्यूसर, कैमरामैन, वीडियो एडिटर शामिल हैं।

रिपोर्ट के अनुसार ब्रॉडकास्टर टीम मुंबई के फोर सीजन होटल में ठहरी थी। स्टार स्पोर्ट्स हेड संजोग गुप्ता ने इस बारे में कोई भी प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया है। यही नहीं खबरों के अनुसार स्टार स्पोर्ट्स ने बीसीसीआई से मुंबई के वानखेड़े मैदान में मैच के प्रसारण को लेकर अपनी चिंता जाहिर की है। गौर करने वाली बात है कि इससे पहले मुंबई के वानखेड़े मैदान के ग्राउंड्समैन कोरोना संक्रमित पाए गए थे। महाराष्ट्र में देश के कुल कोरोना संक्रमितों का 50 फीसदी हिस्सा है जिसकी वजह से प्रदेश में आईपीएल का आयोजन बड़ी चुनौती बना हुआ है। मुंबई में 10 अप्रैल से 25 अप्रैल तक मैचों का आयोजन कराया जाएगा।

बीसीसीआई के सूत्र के अनुसार स्टार अपने ब्रॉकास्ट क्रू को लेकर चिंतित है। अगर ग्राउंड स्टाफ और मैनेजमेंट टीम कोरोना संक्रमित हो रही है तो यह स्टार के किसी भी सदस्य को हो सकता है। ऐसे में इन्हें इवेंट टीम और ग्राउंड स्टाफ के साथ मिलने में सावधानी बरतनी होगी। यही वजह है कि स्टार इसको लेकर काफी चिंतित है। मुंबई के अलावा हैदराबाद में भी मैचों का आयोजन किया जाएगा। मोहम्मद अजहरुद्दीन हैदराबाद क्रिकेट असोसिएशन के अध्यक्ष हैं और उन्होंने ही आगामी आईपीएल के मैचों का यहां आयोजन कराने का प्रस्ताव दिया था।

Story first published: Tuesday, April 6, 2021, 11:35 [IST]
Other articles published on Apr 6, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+