Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

1st T20, AUS vs IND: कोहली-बाबर के खास क्लब में शामिल हुए केएल राहुल, नाम किया बड़ा रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही टी20 सीरीज का पहला मैच आज कैनबरा के मुनवरा ओवल मैदान पर खेला जा रहा है, जहां पर भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया के सामने 161 रनों का स्कोर खड़ा किया और ऑस्ट्रेलियाई टीम को जीत के लिये 162 रनों का लक्ष्य दिया है। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने आज के मैच में टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। वहीं भारतीय टीम के लिये शिखर धवन और केएल राहुल ने सलामी बल्लेबाजी की कमान संभाली।

हालांकि ऑस्ट्रेलियाई टीम ने शानदार शुरुआत करते हुए शिखर धवन को महज 1 रन के स्कोर पर बोल्ड कर वापस पवेलियन भेज दिया। वहीं कप्तान विराट कोहली महज 9 रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गये। वहीं सलामी बल्लेबाजी करने आये केएल राहुल ने शानदार पारी खेलते हुए 40 गेंदों में 5 चौके और एक छक्के की मदद से 51 रनों की पारी खेली और अपने टी20 करियर का 11वां अर्धशतक पूरा किया।

और पढ़ें: 1st T20, AUS vs IND: गौतम गंभीर ने बताया भारतीय टीम के लिये कौन बनेगा गेमचेंजर

इसके साथ ही केएल राहुल ने अपने अंतर्राष्ट्रीय टी20 करियर में 1500 रनों के आंकड़े को भी पूरा कर लिया और टी20 क्रिकेट के नंबर 1 बल्लेबाज बाबर आजम और विराट कोहली के खास क्लब में शामिल होते हुए एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।केएल राहुल ने अंतर्राष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में सबसे तेज 1500 रन पूरा करने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में विराट कोहली, बाबर आजम, एरॉन फिंच के साथ संयुक्त रूप से पहले नंबर पर आ चुके हैं। केएल राहुल ने 1500 टी20 रन बनाने के लिये 39 पारियों का सहारा लिया।

गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पारी में के एल राहुल (51) के अलावा रविंद्र जडेजा (44), संजू सैमसन (23) और हार्दिक पांड्या (16) ने योगदान दिया। एक समय ऐसा लग रहा था कि भारतीय टीम 130 रन भी मुश्किल से बना पायेगी लेकिन हरफनमौला खिलाड़ी रविंद्र जडेजा की 23 गेंद में 5 चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 44 रनों की पारी खेली और टीम का स्कोर 161 पर पहुंचाया।

और पढ़ें: NZ vs PAK: कोरोना संक्रमण को लेकर न्यूजीलैंड बोर्ड ने पाकिस्तान पर की बड़ी कार्रवाई, प्रैक्टिस पर लगाया बैन

आपको बता दें कि जडेजा ने हेजलवुड के 19वें ओवर में 3 चौके और एक छक्के की मदद से 23 रन बटोरे जिसने मैच की दिशा बदल दी।

Story first published: Friday, December 4, 2020, 16:43 [IST]
Other articles published on Dec 4, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+