रियो ओलंपिक राउंडअप : जानिए शुक्रवार को कैसा रहा भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन

रियो डी जेनेरियो। भारतीय खिलाड़ियों का निराशाजनक प्रदर्शन लगातार जारी है। शुक्रवार को भी कोई पदक भारतीय झोली में नहीं आया। हालांकि, कुछ खेलों में उम्मीद जरूर जगी है। आइए जानते हैं शुक्रवार को ओलंपिक में हुए भारतीय खेलों और उनके परिणामों का राउंडअप :

शूटिंग

50 मीटर राइफल प्रोन के क्वॉलीफाइंग राउंड में ही हारकर बाहर हुए गगन नारंग और चैन सिंह। वहीं एक अन्य मुकाबले में स्कीट क्वालीफ़ायर के पहले दिन 10वें स्थान पर रहे मेराज़ अहमद खान। जबकि गुरप्रीत सिंह पुरुष 25मी रैपिड फायर पिस्टल में क्वालीफ़ायर के पहले दिन 10वें स्थान पर रहे।

मुक्केबाजी

भारतीय मुक्केबाज विकास कृष्णन ने शनिवार को टर्की के विरोधी ओंदेर सिपल को 75 किग्रा भार वर्ग में हराकर क्वॉर्टरफाइनल में जगह बना ली है। विकास ने सिपल को 30-27, 29-28, 29-28 से हरा दिया।

तीरंदाजी

पुरुषों के व्यक्तिगत आर्चरी इवेंट के प्री-क्वार्टर फाइनल में भारत के अतानु दास हारकर बाहर हो गए हैं। उन्हें साउथ कोरिया के ली सुंग युन ने 6-4 से हराया। पहले सेट को साउथ कोरियाई खिलाड़ी ने 30-28 से अपने नाम किया। सानिया-बोपन्ना की जोड़ी ने एंडी मरे-हीथ वॉटसन को हराकर पदक की उम्मीद रखी कायम

बैडमिंटन

किदम्बी श्रीकांत ने यहाँ मेक्सिको के लीनो मुनोज़ को 21-11, 21-17 से हरा दिया है। पहले गेम में लगातार 10 पॉइंट लेकर श्रीकांत ने मुनोज़ को कोई मौका नहीं दिया और 21-11 से जीत लिया। साथ ही दूसरा सेट भी 21-17 से जीत लिया। वहीं निराश करने वाली खबर यह रही कि भारत की महिला डबल्स बैडमिंटन टीम ज्वाला गुट्टा और अश्विनी पोनप्पा का रियो ओलंपिक्स में सफर नीदरलैंड्स की जोड़ी से हारकर समाप्त हो गया है। इसके अलावा भारतीय पुरुष जोड़ी मनु अत्री/सुमीत रेड्डी की पुरुष जोड़ी भी ओलंपिक्स से बाहर हो गई है।

हॉकी

36 साल बाद ओलंपिक क्वॉर्टरफाइनल में जगह बनाने वाली भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने कल कनाडा के साथ 2-2 का एक रोमांचक ड्रॉ मैच खेला। तीरंदाजी : भारत के अतानु दास हारे, ओलंपिक में भारतीय चुनौती पूरी तरह समाप्त

एथेलेटिक्स

मनप्रीत कौर शॉट पुट के फ़ाइनल राउंड में क्वालीफ़ाई करने से चूक गईं और टॉप 12 में जगह नहीं बना सकीं। वहीं 800 मीटर दौड़ के सेमीफाइनल राउंड से जिनसन जॉन्सन भी हारकर बाहर हो गए। डिस्कस थ्रो के फाइनल से विकास गौड़ा भी हारकर बाहर हो गए।

हालांकि, 20 ​किलोमीटर वॉक में भारत के मनीष सिंह ने जरूर कुछ बेहतर प्रदर्शन किया। वह जीते तो नहीं लेकिन 13वें स्थान पर काबिज रहने में सफल ज़रूर रहे। यह किसी भारतीय धावक के लिए बड़ी उपलब्धि है।

टेनिस

सानिया-बोपन्ना की जोड़ी मिश्रित युगल के क्वॉर्टर फ़ाइनल में पहुंची। इस भारतीय जोड़ी ने ऑस्ट्रेलियाई जोड़ी सामंथा स्टोसुर और जॉनथन पियर्स को 7-5, 6-4 से मात दी। टेनिस : रियो ओलंपिक के मिक्स्ड डबल्स क्वॉर्टरफाइनल में पहुंचे सानिया मिर्जा-रोहन बोपन्ना

रोइंग

भारत के दत्तू बबन भोकानल ने 'सी' फाइनल के लिए किया क्वॉलीफाई कर लिया है। यह 25 वर्षीय भोकानल अब विश्व के सर्वश्रेष्ठ 18 सिंगल स्कल्स रोवर्स में शामिल हो गया है। ओलंपिक राउंडअप : जानिए अलग-अलग खेलों में भारत के लिए कैसा रहा छठा दिन

गोल्फ

पहले दिन बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले भारत के एसएसपी चौरसिया और अनिर्बान लाहिड़ी का दूसरे दिन प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा। भारत के एसएसपी चौरसिया, जो कि पहले दिन 27वें पायदान पर थे, उन्होंने शुरुआत तो निराशाजनक की। लेकिन दिन का खेल ख़त्म होने तक 30वें नंबर पर खिसक गए। चहीं भारत के एक और स्टार गोल्फ़र अनिर्बान लाहिड़ी ने दूसरे दिन भी निराश किया।

Story first published: Saturday, August 13, 2016, 13:51 [IST]
Other articles published on Aug 13, 2016
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+