Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

Steve Smith ने विराट कोहली का किया समर्थन, स्वदेश वापसी पर कही ये बात

Steve Smith supports Virat Kohli: टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली अपने पहले बच्चे के जन्म से पहले ऑस्ट्रेलिया दौरे के बीच में ही भारत वापस आ रहे हैं। विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले ही पैटर्निटी लीव के लिए आवेदन किया था, जिसे बीसीसीआई ने स्वीकार कर लिया था। कोहली के इस फैसले की काफी लोग आलोचना भी कर रहे हैं। लेकिन ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान और स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने विराट कोहली के इस फैसले का समर्थन किया है।

स्टीव स्मिथ ने कहा कि निसंदेह विराट कोहली का जाना भारतीय टीम के लिए बड़ा नुकसान है, बाकी की सीरीज में विराट कोहली का ना होना टीम के लिए बड़ी क्षति है। जिस तरह से पहली इनिंग में विराट ने बल्लेबाजी की, हमे उसे देखना होगा, वह जबरदस्त फॉर्म में थे और उन्होंने पहली बारी में अपने क्लास का परिचय दिया। पहले टेस्ट के बाद मैंने उनका हौसला बढ़ाते हुए कहा कि आपकी यात्रा सुरक्षइत हो, उम्मीद है कि आपके बच्चे के साथ सबकुछ अच्छा हो, मेरी शुभकामनाएं अपनी पत्नी को भी दीजिएगा।

स्मिथ ने कहा कि इस बात में कोई संदेह नहीं है कि विराट कोहली पर टीम में बने रहने का काफी दबाव रहा होगा, लेकिन दबाव के बाद भी अपने फैसले पर टिके रहना और पहले बच्चे के जन्म के समय वापस घर जाने का फैसला लेना मुश्किल होता है। विराट के जीवन में निसंदेह यह बड़ी उपलब्धि है, लिहाजा वह इसे मिस नहीं करना चाहते हैं। बता दें कि पहले टेस्ट की पहली पारी में विराट कोहली ने सर्वाधिक 74 रन की पारी खेली थी।

स्टीव स्मिथ से जब शेन वॉर्न के सुझाव के बारे में पूछा गया कि क्या लाल गेंद की जगह हमेशा पिंक गेंद का इस्तेमाल किया जाना चाहिए। इसपर स्मिथ ने अपनी असहमति जताई। उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत तौर पर मुझे लगता है कि लाल गेंद का इस्तेमाल किया जाना चाहिए। मैं व्यक्तिगत तौर पर लाल गेंद से अधिक खेलना पसंद करूंगा बजाए गुलाबी गेंद के।

Story first published: Tuesday, December 22, 2020, 14:11 [IST]
Other articles published on Dec 22, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+