फीफा फीवर, और क्रिकेट के बाद, अब आई कबड्डी का बारी
नई दिल्ली। प्रो कबड्डी लीग के साथ कबड्डी का ग्लैमरस अवतार हम सबके सामने है। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की तर्ज पर बना 'प्रो कबड्डी लीग' कबड्डी को इसकी पहचान वापस लौटाता दिख रहा है।
इसका कुछ श्रेय हम बॉलीवुड स्टारर्स को भी दे सकते हैं। इस लीग में हमें फिल्म इंडस्ट्री की चमक भी दिखाई देगी। लीग में भारत की आठ टीम हिस्सा ले रही है। जिसमें दो टीमें बॉलीवुड के हस्तियों ने भी खरीदी हैं। जयपुर पिंक पैंथर्स को अभिनेता अभिषेक बच्चन ने खरीदा है तो निर्मता रॉनी स्क्रूवाला ने मुंबई टीम को खरीदा है।
लीग के पहले मैच के दौरान ही फिल्मी सितारों का जमावड़ा दिखा। मुंबई में यू मुंबा और जयपुर पिंक पैंथर्स के मैच के दौरान अभिषेक बच्चन समेत अमिताभ, जया और ऐश्वर्या बच्चन भी आए थे। सिर्फ इतना ही नहीं, यहां शाहरूख, फरहा खान और आमिर खान भी टीम का उत्साह बढ़ाते दिखे। वहीं क्रिकेट सम्राट सचिन तेंदुलकर ने भी अपनी मौजूदगी दिखाई।
बहरहाल, देखते हैं प्रो कबड्डी लीग से जुड़ी कुछ दिलचस्प तस्वीरें।

अमिताभ के साथ आमिर और शाहरूख
मुंबई में प्रो कबड्डी के मैच के दौरान बॉलीवुड स्टार अमिताभ बच्चन, आमिर खान और शाहरूख खान। मैच यू मुंबा और पिंक पैंथर्स के बीच था।

प्रो कबड्डी टीम के मालिकों के साथ
मुंबई में प्रो कबड्डी टीम के मालिकों और प्रतिनिधियों के साथ बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन।

बेंगलोर और पुनेरी पलटन टीम
प्रो कबड्डी लीग के मैच के दौरान बेंगलोर और पुनेरी पलटन टीम के खिलाड़ी।

मैच के दौरान अभि-ऐश
यू मुंबा और पिंक पैंथर्स के मैच के दौरान बॉलीवुड कलाकार अभिषेक बच्चन एवं ऐश्वर्या बच्चन।

मैच के दौरान का नजारा
मुंबई में मैच के दौरान यू मुंबा और जयपुर पिंक पैंथर्स के खिलाड़ी। इस मैच में यू मुंबा ने जीत हासिल की थी।

कबड्डी का मैच
यू मुंबा और जयपुर पिंक पैंथर्स का मैच देखते अभिताभ बच्चन, जया बच्चन और टीना मुनिम।

यू मुंबा- पिंक पैंथर्स
प्रो कबड्डी लीग में यू मंबा और पिंक पैंथर्स का मैच देखते दो दिग्गज, अमिताभ बच्चन और सचिन तेंदुलकर।

पिंक पैंथर्स के साथ अभिषेक
प्रो कबड्डी लीग से पहले जयपुर पिंक पैंथर्स टीम के साथ अभिषेक बच्चन। अभिषेक बच्चन ने इस टीम को खरीदा है।

शाहरूख और आमिर
प्रो कबड्डी लीग के दौरान बॉलीवुड अभिनेता शाहरूख खान और आमिर खान एक साथ मीडिया के सामने फोटो खींचाते।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications