Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

चकाचौंध के बीच समापन समारोह शुरू

पंद्रह दिनों तक चले खेल उत्सव के बाद पूरे धूम-धड़ाके के साथ बीजिंग ओलंपिक खेलों का समापन समारोह शुरू हो गया है. उदघाटन समारोह की तरह बीजिंग ओलंपिक खेलों का समापन समारोह भी उतना ही आकर्षक है.

नब्बे हज़ार से ज़्यादा दर्शकों की क्षमता वाले बर्ड्स स्टेडियम में एक बार चीन के कलाकार बेहतरीन लोक कार्यक्रम पेश कर रहे हैं.

समापन समारोह के दौरान ओलंपिक का ध्वज लंदन को सौंपा जाएगा. वर्ष 2012 का ओलंपिक लंदन में आयोजित होना है. इस मौक़े पर ब्रितानी प्रधानमंत्री गॉर्डन ब्राउन के अलावा लंदन के मेयर बोरिस जॉनसन भी मौजूद रहेंगे.

बीजिंग ओलंपिक को अब तक का सबसे अच्छा आयोजन माना जा रहा है. पंद्रह दिन तक चले ओलंपिक खेलों के दौरान चीन ने ना सिर्फ़ अपनी शानदार मेज़बानी से लोगों का दिल जीता बल्कि सबसे ज़्यादा पदक जीत कर भी इतिहास रचा.

पहली बार पदक तालिका में चीन सबसे ऊपर रहा. जबकि अमरीका को दूसरे स्थान से ही संतोष करना पड़ा. भारत ने भी ओलंपिक के इतिहास में पहली बार कोई स्वर्ण पदक जीता और उसे पहली बार तीन पदक भी मिले. लेकिन पदक तालिका में उसका स्थान 50वाँ रहा.

बीजिंग ओलंपिक खेल अमरीका के सुपर स्टार तैराक माइकल फेलप्स के आठ स्वर्ण पदक जीतकर एक नया कीर्तिमान बनाने के लिए जाना जाएगा तो बिजली की सी गति से दौड़ने वाले जमैका के उसैन बोल्ट के भी प्रदर्शन के लिए इस ओलंपिक को याद रखा जाएगा.

कीर्तिमान

कीनिया के सैमी वंजरू ने पुरुषों की मैराथन दौड़ जीती तो ओलंपिक का आख़िरी स्वर्ण पदक फ़्रांस के खाते में गया. फ़्रांस ने हैंडबॉल में जीत हासिल की.

फेलप्स ने अकेले आठ स्वर्ण जीते

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के प्रमुख जैक्स रोग ने कहा है कि इस बार खेलों के महाकुंभ का आयोजन वाकई शानदार रहा.

उनका कहना था, "ओलंपिक के कारण दुनिया को चीन के बारे और चीन को शेष विश्व के बारे में और जानकारी हासिल करने में मदद मिली है."

भारत ने इस ओलंपिक में एक स्वर्ण और दो काँस्य पदकों के साथ कुल तीन पदक जीते. भारतीय निशानेबाज़ अभिनव बिन्द्रा ने इस ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीता जो व्यक्तिगत स्पर्द्धा में भारत का पहला स्वर्ण पदक भी था.

मगर व्यक्तिगत मुक़ाबलों के आधार पर अगर इस ओलंपिक से किसी खिलाड़ी का नाम इतिहास में दर्ज होगा तो वो होंगे अमरीकी तैराक माइकल फ़ेल्प्स.

उन्होंने अकेले ही आठ स्वर्ण पदक जीते यानी अगर फ़ेल्प्स को पदक तालिका में अलग से रखा जाए तो भी वो पहले दस स्थान के अंदर ही होंगे.

उसैन बोल्ट ने भी कीर्तिमान बनाया

एथलेटिक्स में ये ओलंपिक जमैका के उसैन बोल्ट के नाम रहा. उन्होंने सौ और दो सौ मीटर के मुक़ाबलों में न सिर्फ़ विश्व रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता बल्कि बड़े अंतर से भी ये पदक जीता.

इतना ही नहीं वो चार गुणा सौ मीटर की दौड़ में जमैका को स्वर्ण पदक दिलाने वाली टीम का हिस्सा भी रहे.

ट्रैक ऐंड फ़ील्ड का अंतिम मुक़ाबला पुरुषों की मैराथन दौड़ अंतिम दिन हुई जिसमें स्वर्ण पदक कीनिया के युवा धावक सैमी वान्जिरु को मिला. उन्होंने दो घंटे छह मिनट 32 सेकेंड में ये दौड़ पूरी की.

माना जा रहा है कि उदघाटन कार्यक्रम की ही तरह समापन कार्यक्रम भी रंगारंग रहेगा.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+