ONE विमेंस एटमवेट डिविजन की रैंकिंग में ऋतु फोगाट को मिली खुशखबरी, चौथे पायदान पर पहुंची

Ritu Phogat
Photo Credit: Press Release

नई दिल्ली। भारतीय MMA सुपरस्टार ऋतु "द इंडियन टाइग्रेस" फोगाट के लिए सितंबर महीना दोहरी सौगात लेकर आया है। पहले उन्होंने ONE: EMPOWER में हुए ONE विमेंस एटमवेट वर्ल्ड ग्रां प्री के क्वार्टरफाइनल मुकाबले को जीतकर सेमीफाइनल का टिकट कटाया और अब वो विमेंस एटमवेट मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स डिविजन की रैंकिंग्स में जगह बनाने में कामयाब हो गई हैं। ONE Championship द्वारा हाल ही में जारी की गई एथलीट रैंकिंग्स में फोगाट को चौथा स्थान हासिल हुआ है।

3 सितंबर को हुए दुनिया के सबसे बड़े महिला MMA टूर्नामेंट में उनका सामना #2 रैंक की दावेदार मेंग बो से हुआ था। सिंगापुर स्थित Evolve MMA में ट्रेनिंग करने वाली फोगाट पर पहले राउंड में बो की तरफ से कई बार वार किए गए, लेकिन दूसरे और तीसरे राउंड में हरियाणा निवासी एथलीट ने अपने रेसलिंग और ग्राउंड गेम का शानदार प्रदर्शन करते हुए सर्वसम्मत निर्णय से जीत हासिल की। भारतीय फाइटर के खिलाफ करारी हार झेलने के बाद चीनी फाइटर को रैंकिंग्स में 3 पायदान का नुकसान झेलना पड़ा और अब वो पांचवें स्थान पर खिसक गई हैं।

और पढ़ें: पीएम मोदी के गिफ्ट की नीलामी में छाया नीरज चोपड़ा का भाला, लवलीना के ग्लव्स पर भी हुई पैसों की बरसात

आपको बता दें कि ऋतु फोगाट के अलावा एटमवेट ग्रां प्री के सेमीफाइनल में जगह बनाने वालीं स्टार्स दक्षिण कोरिया की सिओ ही हैम, थाईलैंड की स्टैम्प फेयरटेक्स और जापान की इत्सुकी हिराटा हैं। फैंस द्वारा की गई वोटिंग के जरिए इन चारों फाइटर्स के बीच सेमीफाइनल मुकाबले तय किए जाएंगे।

वोटिंग 3-10 सितंबर तक जारी थी और शुक्रवार, 24 सितंबर को होने वाले ONE: REVOLUTION इवेंट में सेमीफाइनल मैचों की घोषणा की जाएगी। इस टूर्नामेंट को जीतने वाली फाइटर को ONE विमेंस एटमवेट वर्ल्ड ग्रां प्री चैंपियनशिप बेल्ट मिलेगी और भविष्य में एटमवेट चैंपियन "अनस्टॉपेबल" एंजेला ली के खिलाफ खिताबी मैच हासिल होगा।

और पढ़ें: विराट कोहली को सता रहा है ब्रैंड वैल्यू घटने का डर, इसी के चलते नहीं छोड़ी वनडे की कप्तानी: रिपोर्ट

रेसलिंग छोड़कर MMA में आने आईं फोगाट कई मौकों पर जाहिर कर चुकी हैं कि वो भारत की पहली महिला MMA वर्ल्ड चैंपियन बनना चाहती हैं। ऋतु फोगाट ने 2019 में कुश्ती को छोड़कर एमएमए में खेलने का फैसला किया था।

Story first published: Saturday, September 18, 2021, 18:25 [IST]
Other articles published on Sep 18, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+