For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

राजकोट में इंग्लैंड बुरी तरह हारा

By Staff
राजकोट में खेले गए वनडे मैच में भारत ने इंग्लैंड को 158 रनों के बड़े अंतर से मात दे दी है. भारत के 387 रनों के जवाब में इंग्लैंड 229 रन ही बना सका.

युवराज सिंह और वीरेंदर सहवाग की धमाकेदार पारी की बदौलत भारत ने निर्धारित 50 ओवर में पाँच विकेट पर 387 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया.

भारत की ओर से युवराज सिंह ने शानदार शतक लगाया और 138 रन बनाकर नाबाद रहे. उन्होंने 138 रन सिर्फ़ 78 गेंद पर 16 चौके और छह छक्के की मदद से बनाए.

वीरेंदर सहवाग ने भी अपने अंदाज़ में बल्लेबाज़ी की और सिर्फ़ 73 गेंद पर 85 रन बना डाले.

कप्तान पीटरसन ने 63 रनों की पारी खेली

जवाब में इंग्लैंड ने काफ़ी ख़राब शुरुआत की और एक समय सिर्फ़ 76 रन पर पाँच विकेट गँवा दिए. ज़हीर ख़ान ने शानदार गेंदबाज़ी की और इंग्लैंड के टॉप आर्डर को पवेलियन भेज दिया.

मैट प्रायर चार, ओवैस शाह शून्य और एंड्रयू फ़्लिंटफ़ चार रन बनाकर पवेलियन लौट गए. इयन बेल ने 25 और पॉल कॉलिंगवुड ने 19 रनों का योगदान दिया.

इसके बाद कप्तान केविन पीटरसन और समित पटेल ने छठे विकेट के लिए 71 रनों की साझेदारी की. अच्छा खेल रहे समित पटेल 28 रन बनाकर हरभजन सिंह की गेंद पर आउट हो गए.

इंग्लैंड को बड़ा झटका उस समय लगा जब कप्तान पीटरसन 63 रन बनाकर रन आउट हो गए. स्टुअर्ट ब्रॉड ने 26 रनों की पारी खेली.

भारतीय पारी

राजकोट वनडे में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फ़ैसला किया. लेकिन भारत ने शानदार शुरुआत कर उनके फ़ैसले को ग़लत साबित कर दिया.

युवराज ने नाबाद 138 रन बनाए

सहवाग और गंभीर ने बेहतरीन शुरुआत की. दोनों ने अर्धशतक भी पूरा किया. लेकिन गंभीर 51 रन बनाकर आउट हो गए. पहले विकेट के लिए दोनों ने सिर्फ़ 19.5 ओवर में 127 रन जोड़े.

सुरेश रैना और सहवाग भारत का स्कोर 153 रन तक ले गए. सहवाग बेहतरीन फ़ॉर्म में थे. लेकिन एक बार फिर वे अपने स्कोर को शतक में नहीं बदल सके और 85 रन पर आउट हो गए.

इसके बाद पिच पर पहुँचा भारतीय टीम का युवराज. युवराज सिंह ने अपनी शानदार बल्लेबाज़ी से सबका मन मोह लिया. पीठ दर्द से परेशान युवराज कमर पर बेल्ट बाँध पर बल्लेबाज़ी कर रहे थे.

बाद में उन्हें रनर की सुविधा भी दी गई. लेकिन इन सबके बीच उनकी बल्लेबाज़ी की धार कम नहीं हुई. उन्होंने सिर्फ़ 63 गेंद पर अपना शतक पूरा किया. इस बीच सुरेश रैना 43 और यूसुफ़ पठान बिना खाता खोले पवेलियन लौट चुके थे.

कप्तान धोनी पिच पर आए और आतिशी पारी खेली. धोनी ने 32 गेंद पर 39 रन बनाकर युवराज के साथ तेज़ी से रन बटोरे. भारत ने 50 ओवर में पाँच विकेट पर 387 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+