भारत और दक्षिण अफ़्रीका के बीच दूसरा वनडे मैच ग्वालियर में खेला जा रहा है.
भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फ़ैसला किया है. वीरेंदर सहवाग फ़िट हैं और मैच में खेल रहे हैं.
पहले मैच में भारत ने दक्षिण अफ़्रीका पर एक रोमांचक मुकाबले में जीत दर्ज की थी.
मैच का स्कोर देखने के लिए क्लिक करें
वनडे सिरीज़ की जीत से दोनों टीमों की आईसीसी वनडे रैंकिंग पर असर पड़ेगा.
इस समय भारत आईसीसी वनडे रैंकिंग पर दूसरे स्थान पर है और अगर वो ये वनडे सिरीज़ जीत जाता है तो वो अपना स्थान बरक़रार रख सकता है और अगर हार जाता है तो दक्षिण अफ़्रीक़ा दूसरे स्थान पर क़ब्ज़ा कर लेगा जो इस समय तीसरे स्थान पर है.