Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

सचिन फिर शतक से चूके लेकिन भारत ने बनाया विशाल स्कोर

मोहाली 08 नवंबर .वार्ता. मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने दीवाली से एक दिन पहले धूम धडाका करते हुए एक बेहतरीन पारी खेली लेकिन वह एक बार फिर अपने 42 वें एकदिवसीय शतक से चूक गए1 मगर उनके इस शानदार प्रयास से भारत ने पाकि स्तान के खिलाफ आज यहां दूसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में नौ विकेट पर 321 रन का विशाल स्कोर खडा कर दिया

सचिन ने अपने पूरे रोद्र रूप में खेलते हुए पाकिस्तानी गेंदबाजों की जमकर खबर ली और मात्र 91 गेंदों पर 14 चौको और एक छक्के की मदद से 99 रन ठोंक डाले1 लेकिन उनके लिए यह दुर्भाग्यपूर्ण रहा कि वह अपने करिअर में तीसरी बार इस स्कोर पर आउट हुए और कुल 15वीं बार नर्वस नाइंटीज का शिकार हो गए1 मास्टर ब्लास्टर ने गौतम गंभीर .57. के साथ दूसरे विकेट लिए 25.1 आेवर में 173 रन की जबर्दस्त सोदारी की1 गंभीर ने 68 गेंदों की अपनी पारी में सात चौके लगाए1 टीम इंडिया में लौटे वीरेन्द्र सहवाग 31 गेंदों में 25 रन बनाकर आउट हुए जबकि युवराज सिंह ने 44 गेंदों में 34 रन बनाए

निचले क्रम में आफ स्पिनर हरभजन सिंह ने कुछ जबर्दस्त हाथ दिखाते हुए केवल बीस गेंदों पर दो चौके और दो छक्कों की मदद से नाबाद 38 रन ठोंककर भारत को 321 के बेहद मजबूत स्कोर पर पहुंचा दिया1 पाकिस्तान की तरफ से तेज गेंदबाज शोएब अख्तर .42 रन पर तीन विकेट लेकर सबसे सफल रहे

राज सत्यकाम प्रेम जगबीर1900जारी वार्ता

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:07 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+