RCB vs CSK: कप्तान धोनी के सामने होंगी विराट कोहली, जानिए किसका पलड़ा है भारी
मुंबई। आईपीएल के इस सीजन की शुरुआत के दो हफ्ते बाद आज दो सबसे बड़ी टीमें आमने-सामने होंगी। चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की टीमें कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली की अगुवाई में आमने-सामने होंगी। दोनों ही टीमें आईपीएल में काफी लोकप्रिय टीमें हैं जिनके फैंस हर हाल में अपनी टीम के साथ खड़े रहते हैं। अहम बात यह है कि आरसीबी जहां आरसीबी की टीम 4 में से 4 मैच जीतकर प्वाइंट टेबल पर पहले पायदान पर है तो चेन्नई की टीम 4 में से 3 मैच जीतकर दूसरे पायदान पर हैं। लिहाजा नंबर-1 और नंबर-2 की टीमें आज एक दूसरे सामेन होंगी। दोनों ही टीमें एक दूसरे के खिलाफ कुल 26 मैच खेल चुकी हैं, जिसमे से 16 में चेन्नई की टीम ने जीत दर्ज की जबकि आरसीबी की टीम ने 9 मैच जीते हैं। जबकि एक मैच में नतीजा नहीं निकल सका।

दोनों टीमें मजबूत
चेन्नई सुपर किंग्स की टीम पिछले सीजन में पहली बार प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई नहीं कर पाई थी, लेकिन मोइन अली और फाफ डूप्लेसिस की वापसी के बाद चेन्नई की टीम संतुलित नजर आती है। ऋतुराज गायकवाड़ जबरदस्त फॉर्म में हैं। ऐसे में चेन्नई की टीम नए रूप में इस बार नजर आ रही है। वहीं आरसीबी की टीम में ग्लेन मैक्सवेल और देवदत्त पडिकल का जबरदस्त प्रदर्शन टीम के लिए संजीवनी साबित हुआ है। चेन्नई की टीम के लिए बड़ी दिक्कत यह है कि जेसन बेहरनड्रॉफ अभी भी टीम में वापसी के लिए तैयार नहीं हैं, 26 अप्रैल को उनका क्वारेंटीन पूरा होगा। हालांकि आरसीबी के सभी सदस्य टीम के लिए उपलब्ध हैं।

क्या होगी रणनीति
दोनों ही टीमों की रणनीति की बात करें तो कप्तान धोनी रवींद्र जडेजा को ग्लेन मैक्सवेल के खिलाफ इस्तेमाल करना चाहेंगे। जडेजा ने मैक्सवेल को पांच बार 11.6 के औसत से आउट किया है। वहीं कोहली अपने तो विदेशी तेज गेंदबाज केन रिचर्ड्सन, काइल जैमिसन का इस्तेमाल मिडल ऑर्डर में मोइन अली, सुरेश रैना और रायुडू के खिलाफ करना चाहेंगे। तीनों ही बल्लेबाजों को शॉर्ट गेंद खेलना पसंद नहीं है। रायडू का स्पिनर के खिलाफ स्ट्राइक रेट 170, मोइन अली का स्ट्राइक रेट 183 और रैना का 189 का है। तीनों का स्पिन गेंदबाज के खिलाफ आईपीएल में सबसे अधिक स्ट्राइक रेट है। लिहाजा कोहली इस रणनीति के साथ अंत के ओवर्स में अपने तेज गेंदबाजों का इस्तेमाल कर सकते हैं।

रिकॉर्ड
- वानखेडे़ में आईपीएल में शुरुआत के 8 मैचों में से 5 मैच उस टीम ने जीते हैं जिसने लक्ष्य का पीछा किया है। पहली पारी में टीम का औसत स्कोर180 का रहा है, लेकिन दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम का औसत स्कोर 220 का रहा है।
- पॉवरप्ले मे दोनों ही टीमों के गेंदबाजी के आंकड़े काफी अच्छे रहे हैं। सीएसके ने 16.4 ओवर में 11 विकेट लिए हैं, जबकि आरसीबी ने 25.7 के औसत से 7 विकेट हासिल किए हैं।
- दीपक चाहर जब भी 2 विकेट लेते हैं तो सीएसके का जीत का औसत 75 फीसदी रहता है। वहीं जब सैम करन का इकोनॉमी 7.5 का रहता है तो सीएसके का जीत का औसत 75 फीसदी रहता है।
- दुनिया में पडिक्कल एकमात्र बल्लेबाज हैं जिनका टी-20 में (कम से कम 1000 रन) औसत 40 से ऊपर और स्ट्राइक रेट 140 से ऊपर है। पडिक्कल का औसत 45.5 और स्ट्राइक रेट 146 का है।
- पहले के चार मैच में किसी भी गेंदबाज ने 12 विकेट नहीं लिए हैं लेकिन हर्षल पटेल ने यह रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। लसिथ मलिंगा दो बार 11-11 विकेट ले चुके हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
