Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के लिये भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने किया क्वालिफाई, ICC ने जारी की क्वालिफायर्स की लिस्ट

नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल ने साल 2022 में बर्मिंघम की मेजबानी में आयोजित किये जाने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स में खेले जाने वाले महिला क्रिकेट की प्रतियोगिता के लिये क्वालिफाई करने वाली टीमों की घोषणा कर दी है। अगले साल 28 जुलाई से 8 अगस्त के बीच आयोजित किये जाने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स में दोबारा क्रिकेट की वापसी हुई है जिसमें टी20 प्रारूप में प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। आईसीसी ने इसको लेकर महिला टी20 रैंकिंग के आधार पर 7 टीमों के क्वालिफिकेशन का ऐलान किया है।

आईसीसी ने एक अप्रैल 2021 तक जारी महिला टी20 रैंकिंग के आधार पर भारत, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका और कैरिबियाई देश की एक टीम और मेजबान इंग्लैंड को क्वालिफाईड घोषित किया है। आईसीसी ने साफ किया है कि इन 7 टीमों के अलावा 8वीं टीम का ऐलान क्वालिफॉयर के आधार पर किया जायेगा।

और पढ़ें: एंड्रयू टॉय ने बताया क्यों बीच सीजन से छोड़ा आईपीएल, कोरोना मामलों को लेकर दिया बड़ा बयान

उल्लेखनीय है कि कॉमनवेल्थ गेम्स के लिये क्वॉलिफिकेशन का ऐलान करने वाले खेलों में क्रिकेट पहला गेम है। वहीं पर पहली बार राष्ट्रमंडल खेलों में महिला क्रिकेट का आयोजन किया जायेगा।

गौरतलब है कि कॉमनवेल्थ गेम्स का आयोजन अब तक 22 बार किया जा चुका है जिसमें सिर्फ एक बार ही क्रिकेट को इसका हिस्सा बनाया गया था। दक्षिण अफ्रीका की टीम ने क्वालालंपुर में आयोजित हुए 1998 कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीता था। इस प्रतियोगिता का आयोजन वनडे प्रारूप में किया गया था।

आईसीसी और सीजीएफ ने ्इसको लेकर एक संयुक्त बयान जारी किया जिसके अनुसार क्वालिफाइंग प्रक्रिया के बाद ही पता चलेगा कि कैरिबियाई क्षेत्र का कौन सा देश इस प्रतियोगिता का हिस्सा बनेगा। इसमें खिलाड़ी आईसीसी प्रतियोगिताओं की तरह वेस्टइंडीज के बजाय अपने देश के नाम से प्रतिनिधित्व करते नजर आयेंगे।

और पढ़ें: IPL 2021: अक्षर पटेल नहीं बल्कि आवेश खान करने वाले थे सुपरओवर, जानें फिर पंत ने क्यों बदला डिसीजन

बयान के अनुसार आईसीसी ने कहा,' कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भाग लेने वाली 8वीं टीम का फैसला क्वालिफॉयर टूर्नामेंट के आधार पर होगा जिसका आयोजन 31 जनवरी 2022 से पहले करा लिया जायेगा। इसकी पूरी जानकारी बाद में दी जायेगी।'

वहीं कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय टीम की जगह पक्की होने को लेकर महिला टी-20 टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने खुशी जताई और कहा कि कॉमनवेल्थ गेम्स में जगह पक्का होना काफी अच्छी बात है। हम आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप के फाइनल में पहुंचने के बाद इस प्रतियोगिता में अच्छा करने को लेकर आश्वस्त हैं।

Story first published: Monday, April 26, 2021, 20:28 [IST]
Other articles published on Apr 26, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+