खेल. क्रिकेट लीड भारत चार अंतिम कानपुर..
ड भारत चार अंतिम कानपुर .. छह विकेट पर 294 रन ग्रीन पार्क में भारत का सबसे बडा योग है1 इससे पहले उसने चार विकेट पर 259 रन का अपना सवोच्च योग 1989 में इंग्लैंड के खिलाफ बनाया था1 उमर गुल ने एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मैचों की अपनी सबसे खर्चीली गेंदबाजी करते हुए 10 आेवरों में 70 रन दे दिए और उन्हें सिर्फ एक कामयाबी मिली1 बट्ट ने पाकिस्तान की बल्लेबाजी को एक छोर से थामे रखा और एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मैचों का अपना चौथा शतक पूरा किया1 ये चारों ही शतक उन्होंने भारत के खिलाफ बनाए हैं1 बट्ट ने 129 रन की अपनी पारी में 142 गेंदों का सामना किया और 17 चौके जमाए1 वह हरभजन सिंह की गेंद को रिवर्स स्वीप करने के प्रयास में नौवें विकेट के रूप में पगबाधा आउट हो गए
हालांकि बट्ट को आउट देने के अंपायर का फैसला संदेहास्पद रहा1 फुल लेंग्थ की गेंद आफ स्टंप पर गिरी थी और वह बाहर की आेर जाती नजर आ रही थी1 शोएब अख्तर .एक. के जहीर खान की गेंद पर लांग आफ में स्थानापन्न रोहित शर्मा के हाथों कैच होने के साथ ही पाकिस्तान की पारी का अंत हो गया1 पार्थिव राज जगबीर1832वार्ता
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications