नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुआ कमाल, टूटा पाकिस्तान-श्रीलंका द्वारा बनाया गया रिकाॅर्ड
अहमदाबाद । भारतीय स्पिन गेंदबाजों ने इंग्लैंड के खिलाफ चार टेस्ट मैचों की सीरीज के तीसरे मैच में कमाल कर दिखाया है। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच चले डे-नाइट टेस्ट में इंग्लैंड की टीम चारों खाने चित्त होती दिखी। वहीं रविचंद्रन अश्विन और अक्षर पटेल ने अकेले ही इंग्लैंड के बल्लेबाजों को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया। हालांकि इंग्लैंड के स्पिनर भी हावी होते दिखे, जब भारत पहली पारी में 145 पर ढेर हुआ। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में स्पिनरों की तूती बोली। इसी के साथ पाकिस्तान-श्रीलंका द्वारा बनाया गया रिकाॅर्ड एक रिकाॅर्ड ध्वस्त हो गया।
दरअसल, भारत-इंग्लैंड की टीम डे-नाइट टेस्ट में स्पिनरों द्वारा सबसे ज्यादा विकेट झटकने में सफल हुई है। इस मैच में 27 विकेट स्पिनरों द्वारा लिए गए हैं। इंग्लैंड जब पहली पारी में उतरा तो भारत के स्पिनरों ने मिलकर 9 विकेट लिए। इसमें 6 विकेट अक्षर पटेल के रहे, जबकि 3 विकेट अश्विन के। वहीं जब भारत पहली पारी में बल्लेबाजी के लिए उतरा तो जैक लीच ने 5 जबकि जो रूट ने 5 विकेट लिए। फिर इंग्लैंड को दूसरी पारी में महज 81 रनों पर ढेर करने के लिए अक्षर ने 5, जबकि अश्विन ने 4 विकेट लिए। इस तरह दोनों टीमों के स्पिनरों ने मिलकर कुल 27 विकेट लिए। ऐसे में यह टीम डे-नाइट टेस्ट मैच में स्पिनरों की मदद से सबसे ज्यादा विकेट लेने में सफल हुई है।
इससे पहले 2016/17 में दुबई में पाकिस्तान-विंडीज के बीच डे-नाइट टेस्ट मैच हुआ था। इस मैच में स्पिनर गेंदबाजों ने मिलकर 22 विकेट लिए थे, जबकि 2018 में पाकिस्तान-श्रीलंका के गेंदबाजों ने एक मैच में मिलकर 24 विकेट स्पिनरों की मदद से निकाले थे। ऐसे में अब भारत-इंग्लैंड ने इन टीमों को पछाड़ते हुए किसी डे-नाइट टेस्ट मुकाबले में स्पिनरों द्वारा सबसे ज्यादा 27 विकेट चटकाने का काम किया है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
