Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

VIDEO : जब हार्दिक पांड्या ने भुवनेश्वर कुमार से पूछा, इसको दूं क्या

केप टाउन। भारत और दक्षिण अफ्रीका के खेले जा रहे तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच में ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने भारतीय टीम की जबरदस्त वापसी कराई। केप टाउन के न्यूलैंड्स में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में एक समय टीम इंडिया 92 रन पर 7 विकेट खोकर बुरी तरह लड़खड़ा रही थी। तभी हार्दिक पांड्या ने भुवनेश्वर कुमार के साथ मिलकर 99 रनों की साझेदारी कर भारत को मैच में वापस ला खड़ा किया।

अपने हरफनमौला प्रदर्शन के लिए पहचाने जाने वाले हार्दिक पांड्या फील्ड पर हमेशा मजाकियां अंदाज में बैटिंग करते हैं। कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला खेल के दूसरे दिन जब पांड्या के सामने थे खतरनाक मोर्ने मोर्केल। जी हां, दरअसल 46वां ओवर करा रहे मोर्ने मोर्केल के सामने थे हार्दिक पांड्या, मोर्केल ने ओवर की तीसरी बॉल लेंथ डिलीवरी कराई कराई जोकि आउट साइड ऑफ-स्टंप होती हुई कीपर के हाथों में जा रुकी।

इसके बाद पांड्या ने नॉन स्ट्राइकर एंड पर खड़े भुवनेश्वर कुमार की तरफ देखा और मुस्कुराते हुए बोले- 'एक दूं क्या' पांड्या की ये बात सुनकर कमेंट्री कर रहे हर्षा भोगले भी हंस दिए। पांड्या की बल्लेबाजी की बात करें तो उन्होंने अपनी पारी के दौरान एक छक्के के अलावा 14 चौकों से 93 रनों की पारी खेली।

Story first published: Sunday, January 7, 2018, 12:28 [IST]
Other articles published on Jan 7, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+