खराब फॉर्म से जूझ रहे पृथ्वी शॉ का आज जन्मदिन, युवराज सिंह ने इस तरह से बढ़ाया हौसला
नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ का पिछले कुछ मैचों में लगातार शर्मनाक प्रदर्शन जारी है। पिछली आठ पारियों में पृथ्वी शॉ ने महज 49 रन बनाए हैं, यही वजह है कि कल आईपीएल के सेमीफाइनल मुकाबले में उन्हें टीम में जगह नहीं दी गई। पृथ्वी शॉ की जगह मार्कस स्टॉयनिस ने शिखर धवन के साथ पारी की शुरुआत की। खराब फॉर्म से जूझ रहे पृथ्वी शॉ का आज जन्मदिन है और टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज युवराज सिंह ने शॉ को उनके जन्मदिन पर बधाई देते हुए कुछ ऐसा कहा है जिससे शॉ का हौसला जरूर बढ़ेगा।
युवराज सिंह ने ट्वीट करके लिखा युवा और प्रतिभाशाली, भारत का वर्तमान और भविष्य, बेहद टैलेंटेड पृथ्वी शॉ, मुझे उम्मीद है कि तुम जल्दी ही अपनी लय में लौटोगे, फॉर्म में वापस लौटने का एक ही रास्ता है, आगे बढ़ो, कड़ी से कड़ी मेहनत करो, लेकिन आज का दिन तुम्हारा है, जैसे तुम इस दिन का जश्न मनाते हो मनाओ, मेरी शुभकामनाएं। जिस तरह से युवराज सिंह ने पृथ्वी शॉ का हौसला बढ़ाया है निसंदेह पृथ्वी शॉ को सकारात्मक ऊर्जा जरूर मिलेगी। बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने रविवार को सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर पहली बार आईपीएल के फाइनल में जगह बनाई है।
सनराईजर्स हैदराबाद के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए स्कोर बोर्ड पर 189 रन बोर्ड पर लगाए। जिसके जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद की टीम 172 रन ही बना सकी और दिल्ली की टीम को 17 रन से इस मैच में जीत मिली। दिल्ली की ओर से शिखर धवन 78 रन, स्टॉयनिस 38 व हेटमायर 42 रनों की पारी खेली। दिल्ली की पारी में सिर्फ तीन विकेट ही गिरे। वहीं हैदराबाद की टीम कगिसो रबाडा और मार्कस स्टॉयनिस की शानदार गेंदबाजी के सामने बेबस नजर आई। टीम की ओर से सिर्फ केन विलियम्सन ने हौसला दिखाते हुए 67 रनों की पारी खेली।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
