DC vs CSK: कगिसो रबाडा ने रचा इतिहास, तोड़ा नरेन- मलिंगा का बड़ा रिकॉर्ड
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन का 34वां मैच आज शारजाह के मैदान पर दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जा रहा है, जहां पर सीएसके की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट के नुकसान पर 179 रनों का स्कोर खड़ा किया और दिल्ली के सामने जीत के लिये 180 रनो का लक्ष्य रखा है। वहीं इस मैच में दिल्ली के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ने तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा और स्पिनर सुनील नरेन के बड़े रिकॉर्ड को तोड़ते हुए आईपीएल के इतिहास का सबसे बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
और पढ़ें: IPL 2020: जडेजा-रायडु ने आखिरी 5 ओवर में बटोरे 67 रन, दिल्ली को जीत के लिये 180 की दरकार
कगिसो रबाडा ने इस मैच में फाफ डुप्लेसिस जो कि इस मैच में 58 रन बनाकर खेल रहे थे उन्हें शिखऱ धवन के हाथों कैच कराया और आईपीएल में अपने 50 विकेट पूरे किये। इसके साथ ही रबाडा ने आईपीएल में सबसे तेज 50 विकेट पूरे करने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उन्होंने आईपीएल में अपने 27 मैचों में 50 विकेट पूरे किये है।
और पढ़ें: IPL 2020: 22 गेंद में 6 छक्के लगाकर डिविलियर्स ने जड़े 55 रन, लगाई रिकॉर्डों की झड़ी

रबाडा ने झटके सबसे तेज 50 विकेट
इससे पहले यह रिकॉर्ड केकेआर के स्पिन गेंदबाज सुनील नरेन के नाम था जिन्होंने 32 मैचों में यह रिकॉर्ड अफने नाम किया था और वो अब इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर खिसक गये हैं। इस लिस्ट में लसिथ मलिंगा 33 मैचों के साथ तीसरे नंबर पर, इमरान ताहिर 35 मैचों के साथ चौथे नंबर पर जबकि मिचेल मैक्लेघन ने 36 मैचों में 50 आईपीएल विकेट हासिल कारनामे का रिकॉर्ड बनाया है।

सबसे कम गेंदों में हासिल किया खास मुकाम
इसके अलावा कगिसो रबाडा आईपीएल इतिहास में सबसे कम गेंदों में यह कारनामा करने वाले गेंदबाज भी बन गये हैं। कगिसो रबाडा ने 616 गेंदों में विकेट पूरे किये। वहीं लसिथ मलिंगा इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं जिन्होंने 749 गेंदों में यह कारनामा किया। उल्लेखनीय है कि रबाडा ने साल 2017 में अपने डेब्यू मैच में 6 विकेट लेके तहलका मचा दिया था, जिसके बाद वह चोट के चलते 2018 के सीजन में नहीं खेल पाये थे, वहीं 2019 में वापसी करने के बाद उन्होंने पिछले सीजन में 25 विकेट हासिल किये और पर्पल कैप में इमरान ताहिर से एक विकेट पीछे रह गये।

लगातार 23 मैचों से हासिल कर रहे हैं विकेट
वहीं इस सीजन वह सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं और अब तक आईपीएल में 19 विकेट हासिल कर चुके हैं और पर्पल कैप फिलहाल उनके पास है। इसके अलावा कगिसो रबाडा ने लगातार 23वें मैच में विकेट हासिल करने का काम किया है। आज के मैच में कगिसो रबाडा ने 4 ओवर गेंदबाजी कर के 33 रन दिये और 1 विकेट हासिल किया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications