Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

अंडर 19 विश्वकप के लिए कोहली कप्तान

मुंबई 14 जनवरी .वार्ता. दिल्ली के विराट कोहली को मलेशिया में आगामी 10 फरवरी से तीन फरवरी तक खेले जाने वाले अंडर..19 क्रिकेट विश्व कप के लिए टीम का कप्तान बनाया गया है

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड .बीसीसीआई. ने आज यहां 15 सदस्यीय टीम की घोषणा करते हुए कहा कि डेव व्हाटमोर टीम के कोच होंगे1 नौ फरवरी को मलेशिया रवाना होने से पहले टीम एक से आठ फरवरी तक बेंगलूर में अभ्यास शिविर में भाग लेगी

भारत को वेस्टइंडीज. दक्षिण अफ्रीका और पापुआ न्यू गिनी के साथ ग्रुप बी में रखा गया है1 भारत अपना पहला मैच 17 फरवरी को पापुआ न्यू गिनी के खिलाफ खेलेगा जबकि 19 फरवरी को उसका मुकाबला दक्षिण अफ्रीका से और 22 फरवरी को वेस्टइंडीज के साथ होगा

चार गु्रपों में शीर्ष पर रहने वाली दो टीमें सुपर लीग राउंड के लिए क्वालिफाई करेंगी और सुपर लीग क्वार्टरफाइनल में एक दूसरे के खिलाफ भिडेंगी1 सुपर लीग क्वार्टरफाइनल की विजेता टीमें सुपर लीग सेमीफाइनल में प्रवेश करेंगी जिनमें से दो शीर्ष टीमें फाइनल में भिडेंगी

टीम.. विराट कोहली .कप्तान. अभिनव मुकुंद. श्रीवात्स गोस्वामी. तन्मय श्रीवास्तव. मनीष पांडे. तरूवर कोहली. रवीन्द्र जडेजा. सौरभ तिवारी. डी शिवकुमार. प्रदीप सांगवान. सिद्धार्थ कौल. अजितेश अरकल. आइंस्टीन नेपोलियन. पेरी गोयल. इकबाल अब्दुल्ला.प्रकाश राज जगबीर1952वार्ता

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:10 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+