IPL 2020: रोहित शर्मा ने कहा- हैमस्ट्रिंग अब बिल्कुल सही, DC के खिलाफ प्लेऑफ पर फोकस
नई दिल्लीः मुंबई इंडियंस के लिए यह मैच एक डेड रबर की तरह से था क्योंकि वह पहले ही नंबर एक स्लॉट पर कब्जा कर चुकी थी। ऐसे में उसने जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट जैसे दिग्गजों को आराम देने का फैसला किया। हार्दिक पांड्या भी नहीं खेले लेकिन जो खिलाड़ी खेला उस पर सबकी नजरें थीं। वह थे रोहित शर्मा जिन्होंने पिछले कुछ मैच हैमस्ट्रिंग से जूझने के बाद मिस कर दिए थे। रोहित इस मैच में नजर आए और ये बड़ी खबर रही क्योंकि भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे से रोहित को पूरी तरह बाहर रखा गया है। इसके पीछे उनकी फिटनेस को ही मुद्दा बनाया गया है।

मुंबई इंडियंस को करारी हार मिली-
हालांकि मैच रोहित और उनकी टीम के लिए बिल्कुल खास नहीं रहा क्योंकि मुंबई इंडियंस ने 20 ओवरों में केवल 149 रन बनाए और उनके कप्तान 4 ही रन बना सके।
हमने RCB को 2016 फाइनल में हराया था, करो या मरो के मैच को लेकर उत्साहित हूं: वार्नर
इस लक्ष्य को हैदराबाद ने 17 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया और 10 विकेट से मुंबई को करारी मात दी। मैच के बाद रोहित ने कहा-
"यह वह दिन नहीं जिसे हम याद रखना चाहते हैं, शायद सीजन का हमारा सबसे खराब प्रदर्शन। हम कुछ चीजों की कोशिश करना चाहते थे, यह हमारे रास्ते में नहीं आया। हम जानते थे कि ओस एक कारक की भूमिका निभाने वाला था और हम टॉस को ध्यान में रखना चाहते थे, लेकिन हमने आज अच्छा क्रिकेट नहीं खेला।"

रोहित शर्मा ने कहा- मेरी चोट बिल्कुल सही
लेकिन असली खबर रोहित शर्मा की वापसी थी और उन्होंने साफ कहा है कि हैम्स्ट्रिंग की समस्या पूरी तरह से ठीक हो चुकी है-
"मुझे वापस आने में खुशी हुई, थोड़ी देर हो गई। मैं यहां कुछ और खेल खेलने के लिए उत्सुक हूं, देखते हैं कि क्या होता है। यह (हैमस्ट्रिंग) ठीक है, बिल्कुल।
"हम वानखेड़े में खेलते हैं जहां दूसरी पारी में ओस है। आपको अपने कौशल को वापस करना है, और विश्वास करें कि आप लोगों को आउट कर सकते हैं। उन्होंने पावरप्ले में अच्छे शॉट खेले और इससे उन्हें मदद मिली। अगर आप पावरप्ले में विकेट लेते हैं, भले ही ओस हो, यह विपक्ष पर दबाव डाल सकता है। यह बहुत ही मजेदार प्रारूप है।"

पहले क्वालिफायर में दिल्ली कैपिटल्स से होगी भिड़ंत-
रोहित का ध्यान अब प्लेऑफ के पहले क्वालिफायर मुकाबले पर टिका है जहां उनका मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स होगा। इस मैच को जीतने वाले का फाइनल का टिकट मिलेगा-
"यह भूलना हमेशा अच्छा लगता है कि क्या हुआ है, और वर्तमान पर ध्यान केंद्रित करें। वे (दिल्ली) एक अच्छी टीम हैं, इसलिए उनका सामना करना अच्छी चुनौती होगी। आप इस प्रदर्शन को जल्द से जल्द पीछे छोड़ना चाहते हैं। हम वापस ड्राइंग बोर्ड पर पहुंचेंगे और चीजों का पता लगाएंगे।"
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
