Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

मिल गया जसप्रीत बुमराह का हमशक्ल, हैदराबाद के लोग खा बैठे हैं कई बार धोखा

नई दिल्ली। कहते हैं कि दुनिया में कहीं ना कहीं हर किसी हमशक्ल मिल ही जाता है। भारतीय क्रिकेटरों के भी हमशक्ल सामने आए हैं जिन्होंने सोशल मीडिया पर खुद को भी एक बड़ी पहचान देने में सफलता पाई। विराट कोहली और सचिन के हमशक्ल भी कई बार सुर्खियों में आते हैं। लेकिन अब तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का भी हमशक्ल मिल गया है। इस शख्स की शक्ल बुमराह की तरह दिखाई देती है, जिसे देख हैदराबाद के लोग भी कई बार धोखा खा बैठते हैं।

काैन है ये शख्स

काैन है ये शख्स

बुमराह के हमशक्ल का नाम राज मिश्रा है। राज मिश्रा हैदराबाद के स्टेट वॉकर हैं। इसकी शक्ल बिल्कुल बुमराह से मिलती है और हैदराबाद के लोग कई बार उसे बुमराह समझ बैठते हैं। राज मिश्रा ने नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप में तेलंगाना का प्रतिनिधित्व किया है। राज मिश्रा ने खुद कहा है कि कई बार लोग उन्हें बुमराह समझकर करीब आ जाते हैं।

लोग बुलाते हैं बुमराह

लोग बुलाते हैं बुमराह

राज मिश्रा ने एक बेवसाइट से बातचीत करते हुए कहा, ''कई बार लोग मुझे घूरते रहते हैं और कई बार मुझे बुमराह बुलाया गया। लेकिन जब उन्हें पता चलता है तो वो माफी मांगते है। मैं 2019 के नेशनल गेम्स में पांचवें नंबर पर रहा था और इस साल मेरा नेशनल्‍स पर ध्‍यान था। लेकिन कोरोना वायरस ने मेरी रणनीति पर पानी फेर दिया।'' बुमराह के हमशक्ल राज मिश्रा ने बताया कि कोरोना वायरस की वजह से काफी मुश्किलें हो रही हैं लेकिन उन्होंने इस दौरान ट्रेनिंग करना नहीं छोड़ा।

कोहली चाैंक गए थे अपना हमशक्ल देखकर

कोहली चाैंक गए थे अपना हमशक्ल देखकर

बता दें कि कोहली के हमशक्ल का नाम प्रिंस वडोनिया है। उसका स्टाइल भी कोहली जैसा है। साल 2016 में जब प्रिंस पहली बार स्टेडियम में आए थे तो सब उसे देखकर हैरान रह गए। यहां तक कि कोहली भी। कपिल देव ने भी प्रिंस से मुलाकात की थी।

Story first published: Friday, July 3, 2020, 13:11 [IST]
Other articles published on Jul 3, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+