ENG vs WI Test: कैरिबियाई टीम ने फिर तोड़ा ICC का नियम, की बड़ी गलती
नई दिल्ली। दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायरस के चलते पिछले 4 महीने से ठप्प पड़े क्रिकेट की शुरुआत हो गई है लेकिन पहले ही मैच में वो सब देखने को मिल रहा है जिसको क्रिकेट विशेषज्ञों को डर था। आईसीसी ने कोरोना से बचने को लेकर खिलाड़ियों के लिये मैदान पर जो नियम बनाये थे उसे खिलाड़ी भूलते नजर आ रहे हैं और लगातार गलतियां कर रहे हैं। इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच बुधवार (8 जुलाई) से शुरु हुए पहले अंतर्राष्ट्रीय टेस्ट मैच में कैरिबियाई खिलाड़ियों को नियमों की सुध ही नहीं रही।
और पढ़ें: नासिर हुसैन की ICC से बड़ी मांग, बदलना चाहते हैं टेस्ट क्रिकेट का यह नियम
साउथैम्पटन में लगातार दूसरे दिन कैरिबियाई खिलाड़ियो ने आईसीसी की ओर से कोरोना से बचने के लिये बनाये गये नियमों को तोड़ा और गलती कर बैठे। पहले दिन कप्तान जेसन होल्डर ने टॉस के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन तो किया लेकिन विरोधी कप्तान को बधाई देते हुए हाथ मिला बैठे। वहीं मैच के दूसरे दिन जब कैरिबियाई गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करके इंग्लैंड टीम के पसीने छुड़ा दिये तो उसके बाद वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों ने कुछ इस अंदाज में जश्न मनाया जो आईसीसी को ओर से कोरोना काल में बैन है।
और पढ़ें: Asia Cup पर सौरव गांगुली के बयान से तिलमिलाया पाकिस्तान, कहा- ACC के अलावा कोई नहीं ले सकता फैसला

गैब्रियल ने तोड़ा आईसीसी का नियम
साउथैम्पटन में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में शैनन गैब्रियल ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट गिराये। इस दौरान उन्होंने जहां मैच के पहले दिन डोम सिब्ले को बोल्ड किया थो दूसरे दिन जो डेनली का ऑफ स्टंप उखाड़ा। शैनन गैब्रियल इस विकेट को लेने के बाद इस कदर खुश हुए कि वह साथी खिलाड़ियों के साथ तालियां पीटकर जश्न मनाते नजर आये। हालांकि अंपायर के इशारा करने के बाद उन्हें आईसीसी का नियम याद आया और जल्दी से खिलाड़ियों ने सोशल डिस्टैंस बना लिया।

आईसीसी ने बदल दिये हैं नियम
कोरोना वायरस को देखते हुए आईसीसी ने नियमों में बदलाव किया है और नये नियमों के अनुसार खिलाड़ियों को विकेट लेने या शतक बनाने के बाद जश्न मनाने के लिये एक-दूसरे के पास नहीं जाना है और मैदान पर भी सोशल डिस्टेंसिंग बनाकर रखनी है। हालांकि वेस्टइंडीज के खिलाड़ी विकेट निकालने की खुशी में आईसीसी के नये नियमों को भूल गये और पुराने अंदाज में जश्न मनाने लगे।

नियमों का पालन करने में लगेगा वक्त
आपको बता दें कि अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट की वापसी के साथ खिलाड़ियों को नये नियमों का पालन करने में वक्त लगेगा। यह खिलाड़ी सालों से जिस तरह से खेलते आ रहे है, उस आदत को एक दिन में बदलना आसान नहीं है। इससे पहले कप्तान जेसन होल्डर भी नियमों को भूल गये थे।
उल्लेखनीय है कि भले ही कैरिबियाई खिलाड़ी आईसीसी नियमों के पालन में भूल कर रहे हों लेकिन मैदान पर इंग्लैंड को पछाड़ने में पीछे नहीं है। कप्तान जेसन होल्डर ने वेस्टइंडीज के लिये 6 विकेट तो गैब्रियल ने 4 विकेट लेकर इंग्लैंड की टीम को महज 204 रन पर ढेर कर दिया। इतना ही नहीं रनों का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज ने शानदार शुरुआत की है और दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 1 विकेट खोकर 57 रन बना लिये हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
