क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा, पति की जगह पत्नी आई विकेटकीपिंग करने
नई दिल्ली। क्रिकेट एक ऐसा खेल है जहां आए दिन ऐसी घटनाएं देखने को मिलती हैं जो सबका ध्यान अपनी ओर खींच लेती हैं। कई बार फील्डरों द्वारा अद्भुत कैच देखने को मिलते हैं तो कई बार खिलाड़ियों के बीच आपसी बहस। लेकिन यूरोपियन क्रिकेट सीरीज टी10 लीग में जो हुआ वो वाकई सबको चाैंका गया। क्रिकेट इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब पति की जगह पत्नी को विकेटकीपिंग करने के लिए आना पड़ा।
यूरोपियन क्रिकेट सीरीज के सेमीफाइनल के दौरान यह पल देखने को मिला था। केएसवी क्रिकेट क्लब की ओर से खेल रहे फिन सदारंगानी जो कि विकेटकीपर हैं। उन्होंने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद उनकी जगह उनकी पत्नी शरान्या सदारंगानी ने ली और वह विकेटकीपिंग करने लगीं। यही नहीं, मजेदार बात यह रही कि सेमीफाइनल मुकाबले में जब उनके पति फिन गेंदबाजी कर रहे थे तो शरान्या सदारंगानी विकेटकीपिंग कर रही थी। ऐसा नजारा क्रिकेट इतिहास में पहले कभी नहीं देखा गया है।
— AbkiBaarSoumyaSarkar (@SoumyaSarkarFan) July 3, 2020
बता दें शरान्या सदारंगानी और फिन ने लव मैरिज की है और गजब की बात ये है कि उनके पति ने शरान्या का सरनेम अपने पीछे लगाया है। शरान्या सदारंगानी हाल ही में सुर्खियों में आई थीं। वो यूरोपियन क्रिकेट सीरीज टी10 लीग में खेलने वाली पहली महिला। शरान्या भारतीय मूल की हैं। शरान्या साल 2012 में कर्नाटक अंडर 19 टीम की ओर से भी खेल चुकी हैं जिसमें भारतीय महिला क्रिकेटर वेदा कृष्णमूर्ति भी टीम का हिस्सा रहीं थी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
